{"_id":"656789bca0f5bed3340a6c34","slug":"shiksha-mitra-will-demonstrate-in-the-collectorate-on-december-1st-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-12241-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एक दिसंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे शिक्षा मित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - एक दिसंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे शिक्षा मित्र
Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। आदर्श समायोजित शिक्षक/ शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान ने कहा कि समान कार्य के लिए समान वेतन लागू कराने के लिए एक दिसंबर को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। शिक्षामित्रों की मांग पूरी होनी चाहिए।
महावीर चौक स्थित स्वामी कल्याण देव शिक्षक भवन में संगठन की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर यह फैसला किया गया है। शिक्षामित्रों को पूर्व की भांति उनके मूल विद्यालयों में भेजा जाना चाहिए। महिला शिक्षामित्र को उनकी ससुराल के विद्यालय में भेजा जाए। मृतक शिक्षामित्रों के परिवार को सरकारी नौकरी और मुआवजा दिया जाना चाहिए। शिक्षामित्र पूरी शिक्षा व्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार को तुरंत ही समस्याओं का समाधान करना चाहिए।
अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुजीबुर्रहमान और संचालन जिला महामंत्री अनिल ठाकुर ने किया। इस मौके पर रोहित कौशिक, सुबोध त्यागी, विपिन राठी, गीता बालियान, एकता रानी, नीरज त्यागी, लियाकत अली, विनोद राणा, मोनिका ठाकरान, इंद्रपाल सिंह, ब्रजपाल सिंह, विजयपाल सिंह, परवेज आलम, नाजमा जैदी, रणवीर सिंह, पूनम, बबीता और उज्मा परवीन मौजूद रहीं।