फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shift the high voltage line

शिफ्ट करा दी हाईवोल्टेज लाइन

Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shift the high voltage line
शिफ्ट करा दी हाईवोल्टेज लाइन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शाहपुर में आरोपियों ने बड़ा खेल करते हुए निजी तौर पर की गई प्लाटिंग के बीच से जा रही हाईटेंशन लाइन को बिना विभागीय अनुमति के ही शिफ्ट करा दिया। जेई ने दो दबंग व संविदाकर्मी के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एक आरोपी जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारी का बेटा है।
शाहपुर बिजलीघर के जेई शिवकुमार ने तहरीर देकर बताया कि 33/11केवीए सब स्टेशन शाहपुर से पोषित 11 हजार वोल्ट की लाइन सोरम-1 होते हुए थाने के पीछे से होकर कस्बे के बीच से जा रही है। इस लाइन से पांच नलकूपों के कनेक्शन दिए गए हैं। जेई के अनुसार थाने के पीछे मोहल्ला नूरवफान व कस्सावान निवासी दो दबंगों ने निजी प्लाटिंग की हुई है। उक्त लाइन इस प्लाटिंग के बीच से होकर गुजर रही थी। जेई का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने आदमपुर बिजलीघर पर तैनात संविदाकर्मी के साथ मिलकर अवैध तरीके से सरकारी लाइन को मूल स्थान से अपनी प्लाटिंग से बाहर शिफ्ट कर दिया। इसके लिए विभाग से किसी भी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई। जेई ने बुधवार को मामले में दोनों दबंगों के साथ ही लाइन शिफ्ट करने वाले संविदाकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अवैध रूप से लाइन शिफ्ट कराने वाले आरोपियों में से एक जमीयत उलमा ए हिंद के पदाधिकारी का बेटा है।
विज्ञापन

दो दिन में भी दर्ज नहीं हुई रिपोर्ट
मुजफ्फरनगर। शाहपुर थाना पुलिस विद्युत लाइन शिफ्ट करने के गंभीर मामले में भी टालू रवैया अपना रही है। दरअसल, जेई शिवकुमार का कहना है कि उन्होंने बुधवार को ही आरोपी व संविदाकर्मी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दे दी थी, लेकिन पुलिस ने सरकारी लाइन से छेड़छाड़ के बेहद गंभीर मामले में भी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। एसओ धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। हालांकि, लाइन शिफ्ट होना सामने है और थाने के ठीक पीछे भी है, लेकिन दो दिन में भी रिपोर्ट दर्ज करने के लिए जरूरी जांच पूरी न कर थाना पुलिस शासकीय के बजाए दबंगों को महत्व देती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed