फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sheila Dikshit

27 साल प्रदेश को सरकारों ने लूटा : शीला       

Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sat, 17 Sep 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sheila Dikshit
कांग्रेस के कार्यक्रम में भिड़ते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
27 साल यूपी बेहाल बस यात्रा के दौरान दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस के बाद की सभी सरकारों ने उत्तर प्रदेश को लूटा है। जाति-धर्म की राजनीति ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है।  
विज्ञापन

    
टाउन हाल में शुक्रवार को आयोजित जनसभा में शीला दीक्षित ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विकास की लंबे समय से कोई योजना ही नहीं बनाई गई। अपने संसाधन विकसित नहीं किए गए। यहां के बेरोजगार युवाओं को दूसरे प्रदेशों में नौकरी के लिए जाना पड़ रहा है। नियमित विकास होता तो यह प्रदेश देश के सबसे विकसित प्रदेशों में होता।
विज्ञापन


हमने दिल्ली को योजनाबद्ध तरीके से विकास किया, दिल्ली आप सबके सामने है। जाति-धर्म के नाम पर बनी सरकारों ने इस प्रदेश को लूटा है। विकास के रास्ते तैयार नहीं किए गए। कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है, जो सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है। एक अच्छा शासन, रोजगार, विकास कांग्रेस ही दे सकती है।       
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को झूठे सपने दिखाए। कांग्रेस ने किसानों का कर्ज माफ किया था, बीजेपी ने देश के सात बड़े घरानों का 112 हजार करोड़ माफ किया। नरेंद्र मोदी ने जनता को झूठे सपने दिखाकर ठगा है। केंद्र सरकार अपना एक भी वादा पूरा नहीं कर पाई है। प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है।

प्रदेश में कांग्रेस आती है तो हम बिजली का बिल आधा कर देंगे। किसानों को फसलों का सही दाम दिलाया जायेगा। सपा सरकार में केवल तीन जिलों के यादवों के काम ही हो पा रहे हैं। हम पूरे प्रदेश की जनता को विकास की राह पर पहुंचायेंगे। पूर्व मंत्री सईदुज्जमा, दीपक कुमार, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक सोमांश प्रकाश, गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष नानू मियां ने विचार रखे। संचालन नसीम कुरैशी ने किया। नगराध्यक्ष सतीश गर्ग, पूर्व नगराध्यक्ष हरेंद्र त्यागी, राजकुमार कश्यप, अनिल ठाकुर, अशोक भारती, बिलकिस चौधरी, विनोद धीमान, अशोक वर्मा, उमादत्त शर्मा, वारिस राजपूत, अशोक पुंडीर, कालूराम शर्मा, राकेश पुंडीर आदि मौजूद रहे।       

मंच पर ही हो गया संग्राम      
टाउन हाल में मंच पर फोटो खिंचवाने को लेकर कांग्रेस के युवा कार्यकर्ताओं में लात-घूसे चल गए। जिलाध्यक्ष नानू मियां के परिवार के शकील और जुनेद रऊफ आपस में भिड़ गए। इस घटना से कांग्रेस के बड़े नेता भी आहत हो गए। हालत यह हुई कि शीला दीक्षित जिलाध्यक्ष के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में भी नहीं पहुंची।       


नगर में कई स्थानों पर स्वागत      
कांग्रेस की बस यात्रा नगर में भव्य स्वागत हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरा शहर बैनर, पोस्टर से पाट रखा था। यात्रा का नगर के सभी मुख्य चौराहों पर स्वागत हुआ। हालांकि कांग्रेस के वही पुराने कार्यकर्ता दिखाई दिए। युवा पीढ़ी कार्यक्रम से जुड़ती नहीं दिखाई दी।       
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed