{"_id":"605f7a068ebc3e8ccb01fcf0","slug":"sheikhpura-road-to-be-constructed-at-a-cost-of-54-lakhs-muzaffarnagar-news-mrt5320249178","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 लाख की लागत से होगा शेखपुरा मार्ग का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 लाख की लागत से होगा शेखपुरा मार्ग का निर्माण
विज्ञापन

खतौली। गांव शेखपुरा से होकर रेलवे स्टेशन और आधा दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाले मार्ग का निर्माण शीघ्र ही शुरू हो जाएगा। एक किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण 54 लाख की लागत से कराया जाएगा। शासन ने इस मार्ग के निर्माण को हरी झंडी देते हुए धन अवमुक्त कर दिया है।
पिछले कई दशकों से यह मार्ग खस्ता हाल में था। यहां पर बरसात के दिनों में जलभराव होने से कीचड़ हो जाता है। इस मार्ग से होकर सैकड़ों बच्चे नगर में शिक्षण कार्य के लिए आते थे, मगर मार्ग में जलभराव होने के कारण बच्चों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। यह मार्ग रेलवे लाइन के बराबर से होते हुए गांव शेखपुरा, अतरपुरा, शाहपुर, फहीमपुर खुर्द, जसौला, कडली आदि गांवों को जाता है। रेलवे स्टेशन की ओर जाने वाला इस मार्ग पर रेलयात्रा करने वाले यात्री भी इसी मार्ग से होकर जाते हैं। विधायक विक्रम सैनी के प्रयासों के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मार्ग के निर्माण को हरी झंडी दी। विधायक विक्रम सैनी ने बताया कि सड़क का निर्माण मई माह में शुरू करा दिया जाएगा। शेखपुरा की सड़क का निर्माण को शासन ने 54 लाख स्वीकृत किए हैं।