फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shehnai played in Janakpuri, newlyweds welcomed in Ayodhya

Muzaffarnagar News: जनकपुरी में बजी शहनाई, अयोध्या में नववधुओं का स्वागत

Thu, 25 Sep 2025 04:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 04:52 AM IST
विज्ञापन
Shehnai played in Janakpuri, newlyweds welcomed in Ayodhya
नई मंडी की रामलीला में ताड़का का अभिनय करता हुआ कलाकार स्रोत आयोजक
मुजफ्फरनगर। श्रीरामलीला सभा रजिस्टर्ड शहर की ओर से टाउन हॉल में चल रही रामलीला में जनकपुरी में विवाह की रौनक और अयोध्या में नववधुओं के स्वागत की लीला का मंचन हुआ। शाम के समय पंडाल से श्रीराम बरात शोभायात्रा ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके साथ ही शहर भर में चल रही रामलीला में अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया गया।
विज्ञापन

श्रीरामलीला सभा के संरक्षक व निर्देशक साधुराम गर्ग ने बताया कि शाम के समय प्रभु श्रीराम की बरात आलू मंडी होते हुए शहर के विभिन्न मार्गों से निकली। तुलसी पार्क में बरातियों का स्वागत किया गया। श्रीश्याम परिवार सुखी संसार के सदस्यों ने बरात की खातिरदारी पूरी की। इसके बाद टाॅउन हॉल पर अन्य विधियों का मंचन किया गया। आयोजन अध्यक्ष शिवचरण गर्ग, मंत्री सतीश गर्ग, उपमंत्री अनमोल सिघल, कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, कार्यालय मंत्री वैभव मित्तल, नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन

नई मंडी रामलीला में ताड़का वध का मंचन किया गया। वृंदावन की श्री गिरिराज लीला संस्थान के कलाकारों विशिष्ट शैली में लीला का मंचन किया। लीला का शुभारंभ उद्योगपति और समाजसेवी रघुराज गर्ग ने किया। इस मौके पुलिस विभाग की टीम को सम्मानित किया गया। कमेटी के अध्यक्ष संजय, मंत्री अशोक गर्ग कोषाध्यक्ष, आदित्य भरतिया, कैलाश चंद ज्ञानी, बृज गोपाल छारिया, राजीव अग्रवाल, उपेंद्र मित्तल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शक्ति क्लब की ओर से इंदिरा कॉलोनी में चल रही रामलीला में सीता स्वयंवर लीला का मंचन किया गया। पूजन और आरती में महामृत्युंजय मिशन के आचार्य संजीव, कुलदीप गोयल, विशाल गर्ग शामिल हुए। शिव धनुष को उज्जवल शर्मा ने, दुष्ट राजा आशीष साधु, राजा कन्हैया त्यागी, परशुराम का अभिनय नवनीत वर्मा ने किया। आयोजन में विजेंद्र पाल, सरदार राजेंद्र सिंह, नीरज शर्मा गौरव गौरीकांत त्यागी, अमरीश त्यागी, सुशील जोनी आदि शामिल हुए।

पटेलनगर की श्री आदर्श रामलीला भवन में चौथे दिन ताड़का वध और फुलवारी लीला का मंचन किया गया। राक्षसी ताड़का के भयभीत स्वरूप को देखने के लिए भीड़ उमड़ी। ताड़का वध के साथ ही रामलीला में सीता स्वयंवर का मंचन भी हुआ। पूजन में मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा नेता गौरव स्वरूप, अमरचंद जैन और पीयूष शर्मा ने किया। ताड़का के रूप में रूप में जितेन्द्र उपाध्याय ने अभिनय कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। आयोजन में रामलीला समिति के अध्यक्ष गोपाल चौधरी, मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन, कार्यक्रम संयोजक सभासद विकल्प जैन, महामंत्री सुरेंद्र मंगल, मंत्री जितेंद्र कुच्छल, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, निर्देशक पंकज शर्मा आदि शामिल रहे।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed