फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   She stuck with her boyfriend when thrown in the canal

प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी युवती को नहर में फेंका

Wed, 27 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Wed, 27 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के भोपा में प्रेमी से शादी करने की जिद पर अड़ी एक युवती को पिता और भाई ने नहर में फेंक दिया। राहगीरों ने उसको बचाया। पीड़िता ने बाप  और भाई के विरुद्ध हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घटना सोमवार रात की है। भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम निरगाजनी निवासी युवती को पिता ने बेटे के साथ मिलकर हत्या के इरादे से उसे थाना क्षेत्र के ही ग्राम बेलड़ा पुल से नहर में फेंक दिया।
विज्ञापन


बताया गया है कि निरगाजनी निवासी युवक अपने परिवार के  साथ छत्तीसगढ़ में क्रेशर पर मजदूरी करने गए  ककरौली निवासी की बेटी से वहीं, पर काम करने वाले युवक का प्रेमप्रसंग हो गया। इसकी भनक जब युवती के पिता को लगी तो उसने बड़ी बेटी के भंडूरा गांव भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पूर्व युवती का परिवार अपने  गांव निरगाजनी आ गया। सोमवार  देर रात की घटना का हवाला देते हुऐ पीड़ित युवती ने थाने पर प्रार्थना पत्र  देते हुए पुलिस को बताया कि वह ढांसरी निवासी युवक से शादी करना चाहती है। 


जिस पर पिता और भाई देर रात उसे बाइक पर बैठाकर चल  दिए। पास के ही ग्राम बेलड़ा गंगनहर पुल पर ले जाकर उसे नहर में फेंक दिया और फरार हो  गए। इसी दौरान उसके चीखने-चिल्लाने का शोर सुनकर आसपास के कुछ लोग आ गए, जिन्होंने उसे नहर से बाहर निकाला। पुलिस ने बाप-बेटे के विरुद्ध मुकदमा कायम कर दिया और लड़की को महिला थाने भेज दिया। जहां से लड़की को उसकी बहन और बहनोई की सपुर्दगी में दे दिया। दोनों आरोपी पुलिस पकड से दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed