फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Share certificate given to farmers

किसानों को दिए गए अंश प्रमाणपत्र

Tue, 12 Jul 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Share certificate given to farmers
जिला पंचायत सभागार में किसानों को अंश प्रमाण पत्र देते डीएम व गन्ना शोध केन्द्र के अधिकारी । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
किसानों को दिए गए अंश प्रमाणपत्र
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सहकारी चीनी मिल मोरना की गन्ना समिति के 100 किसानों को उनके अंश प्रमाण पत्र जारी किए गए। अंश प्रमाण पत्र प्राप्त होने से किसानों में खुशी की लहर है। गन्ना समिति के गठन के बाद पहली बार किसानों को अंश प्रमाण पत्र मिला है।
लखनऊ के लोकभवन में कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सीधा प्रसारण देखा गया। प्रदेश में 24 सहकारी चीनी मिलों की 168 गन्ना समितियों के अंश धारक सदस्यों को अंश प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। जिले में 100 किसानों को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने अंश प्रमाण पत्र जारी किए। इस अवसर पर एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. आरडी द्विवेदी, सहायक निबंधक सहकारिता रत्नाकर सिंह, गन्ना शोध केंद्र के निदेशक डॉ. विरेश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी, डॉ आरडी द्विवेदी ने बताया कि 1934 में पहली बार मेरठ और मुजफ्फरनगर में गन्ना समिति गठित हुई थीं, लेकिन समितियों के हिस्सेदार अंशधारक कृषकों को अंश प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। वर्तमान सरकार और विभाग के प्रयास से सहकारी चीनी मिल समितियों के अंशधारक कृषकों को उनके अंश प्रमाण पत्र देकर समितियों में उनकी हिस्सेदारी तय की जा रही है, जो उनका विधिक अधिकार भी है। यह अंश प्रमाण पत्र पीढ़ी दर पीढ़ी उनके वारिसान को विरासत के रूप में स्थानांतरित होता रहेगा। जनपद स्तर पर अंश प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले किसानों में ओमवीर सिंह, नित्यानंद त्यागी, ऋषिपाल भाटी, महेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed