फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sharad Purnima festival celebrated with devotion

श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से मनाया शरद पूर्णिमा महोत्सव

Mon, 10 Oct 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Sharad Purnima festival celebrated with devotion
खतौली। कस्बे में स्थित नौ जैन मंदिरों में भक्तों ने शरद पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया। प्रात: काल में सुश्रावकों ने पीत व केसरिया वस्त्रों में अभिषेक शांतिधारा व पूजन का कार्यक्रम किया।
विज्ञापन

भक्तों ने आचार्य विद्यासागर महाराज व गणिनी प्रमुख आर्यिका रत्न ज्ञानमति माताजी के अवतरण दिवस को मनाया। मंगल आरती की गई। भक्ति सभा आयोजित की गई। धर्म संदेश में डॉ. ज्योति जैन ने बताया हम शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर जैन संत आचार्य विद्यासागर व ज्ञानमति माताजी के अवतरण दिवस को मनाकर गौरवान्वित अनुभव कर रहे हैं। आचार्य विद्यासागर वर्तमान के वर्धमान है।
विज्ञापन

आचार्य श्री ने सदैव स्वदेशीकरण, भारतीयता व वृक्षारोपण जोर दिया है। गौ सेवा के प्रति भक्तों में विशेष जनजागरण चलाया है। हस्तिनापुर में जंबूद्वीप अयोध्या में समवशरण मंदिर मांगीतुंगी महाराष्ट्र में 108 फुट भगवान आदिनाथ की खड़गासन प्रतिमा का निर्माण आदि अनेक निर्माण आपकी प्रेरणा से हुए हैं। श्रद्धालु शरद पूर्णिमा महोत्सव मनाने हस्तिनापुर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिगंबर जैन महासमिति चतुर्थ इकाई ने णमोकार महामंत्र व चालीसा पाठ सराफान मंदिर में किया। मौके पर अरुण, नीरज बंटी, मुकेश एडवोकेट, राजकुमार प्रवक्ता, पुनीत, सुरेंद्र, सुनील, राजीव, अनुपम, दीपक, तृप्ती, ग्रीशा, छवि, सुरभि, रजनी प्रवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed