फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shantinath Vidhan organized on New Year

नववर्ष पर शांतिनाथ विधान का आयोजन

Thu, 02 Jan 2020 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shantinath Vidhan organized on New Year
3-खतौली में बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाडा जैन मंदिर में नववर्ष पर शांतिनाथ विधान के आयोजन में उपस्थि - फोटो : KHATAULI
खतौली। बड़ा बाजार स्थित पीसनोपाड़ा जैन मंदिर में नववर्ष 2020 के मंगल आगमन पर सर्वत्र शांति, अहिंसा तथा सद्भावना, समन्वय की कामना के लिए शांति विधान का आयोजन मांगलिक क्रियाओं के साथ किया गया। पंडित मधुबन शास्त्री के निर्देशन में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के लिए जिनेंद्र भगवान का अभिषेक एवं पूजन धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ किया। प्रभु आराधना के लिए आध्यात्मिक भजन प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

नववर्ष मंगल आगमन पर शशांक सराफ ने धर्म ध्वजारोहण किया एवं चारों दिशाओं में धर्म संस्कृति के प्रसार प्रसार का संदेश दिया। विधान मंडल का उद्घाटन सुनील अतुल सराफ ने किया। विधान आमंत्रण का कार्य भूषण आढ़ती परिवार ने किया। जिनवाणी माता के विराजमान करने का कार्य रामकुमार जैन ने किया। इस अवसर पर आयोजित धर्मसभा में कल्पेंद्र जैन ने बताया कि शांति विधान के माध्यम से प्रभु भक्ति में समर्पित करते हुए यह भावना रखते हैं कि यह वर्ष राष्ट्र एवं समाज के लिए मंगलकारी एवं शांति प्रदाता हो। सभी देशवासियों के मध्य समन्वय की भावना एवं परस्पर सौहार्द का विकार हो। हम सभी राष्ट्र एवं समाज के उत्थान के प्रति समर्पित रहते हुए मानवता के कल्याण के लिए कार्य करें। हमें नववर्ष में अच्छाई के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लेना है एवं बुराइयों को त्याग करना है। देव दर्शन, प्रक्षालन, तीर्थ वंदना का संकल्प जीवन में नई सुख शांति ला सकता है। धर्म की गहराई में जाना जीवन में समता लाना है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में मनोज आढ़ती, मुनेश, राजकुमार, कविता, हितेश सराफ, अंकित, शशांक महलका, प्रियंक, राहुल, अंतवीर, अशोक शास्त्री, नीरज, जयभगवान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed