फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shanti Sena protested against inflation and unemployment

Muzaffarnagar News: शांति सेना ने महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में दिया धरना

Fri, 11 Aug 2023 12:43 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Shanti Sena protested against inflation and unemployment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शांति सेना के अध्यक्ष मनेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी लगातार बढ़ती महंगाई से त्रस्त है। रोजमर्रा के सामानों की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। 2021 में बेरोजगारों की संख्या पांच करोड़ थी, सरकारी आंकड़ों के अनुसार अब वह 33 करोड़ तक पहुंच गई है।

शांति सेना से जुड़ी महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि महंगाई इस कदर बढ़ गई है कि महिलाओं को रसोई संभालने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घर खर्च चलाना भी मुश्किल हो रहा है। मनेश गुप्ता ने कहा कि कट्टरपंथी धार्मिक तत्वों की ओर से फैलाए गए धार्मिक उन्माद में समाज में आपसी संबंधों में जहर घोल दिया है। मेवात के नूंह में सांप्रदायिक तांड़व, बरेली में सख्त कार्रवाई के चलते दंगा रोकने पर पुलिस अधिकारी का तबादला चिंता का विषय हैं। मणिपुर की घटना पर सरकार मौन है। उन्होंने राष्ट्रपति से देश के हालात में सुधार करने की अपील की। इस मौके पर कुसुम, ललीता, बबीता, मुन्नी, ममता, लक्ष्मी, सरोज, शशि, केला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed