{"_id":"6244a1130ff2f05ffa753225","slug":"shamli-resident-dies-after-being-hit-by-train-muzaffarnagar-news-mrt582508568","type":"story","status":"publish","title_hn":"शामली निवासी व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शामली निवासी व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली निवासी व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आकर मौत
मुजफ्फरनगर। बुधवार सुबह थाना बझेड़ी रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आकर शामली निवासी व्यक्ति की मौत हो गई। इसके अलावा दो अन्य युवकों की भी मौत हुई है।
नाला पटरी दयानंद नगर गली नंबर पांच निवासी सुरेश (52) चंद पुत्र शेर सिंह मंगलवार शाम को किसी काम से मुजफ्फरनगर आए थे। बुधवार सुबह मुजफ्फरनगर में बझेड़ी रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और उन्होंने थाना सिविल लाइन में मृतक के कपड़ों से सुरेश चंद की शनाख्त की। थाना प्रभारी सिविल लाइन ने बताया कि सुबह ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हुई थी। उस समय शनाख्त नहीं हो सकी थी, जिस कारण शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनाख्त होने पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इसके अलावा मखियाली निवासी मुकेश 17 मार्च की रात विश्वकर्मा चौक से मखियाली जा रहा था। रास्ते में हुए हादसे में वह घायल हो गया। उसकी दिल्ली अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, एक युवक को दोपहर में जहर खाने पर अस्पताल में ले जाया गया। वहां उसकी मौत हो गई। परिजन शव को बिना किसी कार्रवाई के साथ ले गए।