UP: आज मुजफ्फरनगर में चुनाव पर चर्चा, अमर उजाला की टीम टटोलेगी मतदाताओं की नब्ज, नेताओं से पूछे जाएंगे सवाल
Lok Sabha Election 2024 : 'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। अमर उजाला की टीम आज मुजफ्फरनगर में चुनाव पर चर्चा के दौरान मतदाताओं की नब्ज टटोलेगी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश का मुजफ्फरनगर निर्वाचन क्षेत्र सन 1952 में अस्तित्व में आया था। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से भारतीय जनता पार्टी जीती थी। इस बार यहां मुकाबला भाजपा के डॉ. संजीव बालियान और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच माना जा रहा है। बसपा ने दारा सिंह प्रजापति को यहां से मैदान में उतारा है।
मुजफ्फरनगर के मतदाता और खासकर युवा सरकार और अपने लोकसभा क्षेत्र के उम्मीदवारों के बारे में क्या सोचते हैं, उनके क्या मुद्दे और आकांक्षाएं हैं, मतदाताओं के मुद्दों पर नेताओं और उम्मीदवारों का क्या कहना है, वे किन मुद्दों को लेकर चुनाव में उतरे हैं? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' 29 मार्च को मुजफ्फरनगर में रहेगा।
यह भी पढ़ें: Meerut: उज्जैन जा रहे बहसूमा के एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत, हरियाणा के मेवात में हुआ हादसा
क्या होगा खास?
'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला हर वर्ग के मतदाताओं तक पहुंचेगा। इसके जरिये आप अपने क्षेत्र, शहर, राज्य और देश से जुड़े मुद्दों को उठा पाएंगे। अमर उजाला आपको एक मंच दे रहा है। यहां आप अपनी बात रख सकेंगे ताकि जब राजनीतिक हस्तियां चुनावी रैलियां करने आएं तो उन्हें आपसे जुड़े जमीनी मुद्दें भी याद रहें।
यह भी पढ़ें: मेरठ लोकसभा सीट: सपा में टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों का लखनऊ में डेरा, जोर-आजमाइश जारी
इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे
amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ''''सत्ता का संग्राम'''' से जुड़े कार्यक्रम और चर्चा लाइव देख सकेंगे। 'सता का संग्राम' से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।
कब और कहां होंगे कार्यक्रम
सुबह 8 बजे
चाय पर चर्चा
स्थान: शिव चौक
दोपहर 11 बजे
युवाओं से चर्चा
स्थान: श्रीराम कॉलेज, परिक्रमा मार्ग
दोपहर 1 बजे
राजनीतिक दलों से चर्चा
स्थान: अमर उजाला कार्यालय, आनंद मार्केट