फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shamli beat Muzaffarnagar by 35 runs

शामली ने मुजफ्फरनगर को 35 रनों से हराया

Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Feb 2022 11:32 PM IST
विज्ञापन
Shamli beat Muzaffarnagar by 35 runs
मुजफ्फरनगर। अंडर-12 क्रिकेट लीग के पहले मैच में बीएस क्रिकेट अकादमी शामली ने मैग क्रिकेट अकादमी मुजफ्फरनगर को 35 रन से हरा कर जीत लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में कुल छह टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
विज्ञापन

मैग स्पोर्ट्स अकादमी में मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित डिस्ट्रिक्ट लीग का उद्घाटन मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर मनोज पुंडीर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच मेें टॉस मैग अकादमी ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शामली के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की।
विज्ञापन

सत्यम ने सर्वाधिक 45, प्रिंस 25, कृष्णा 25, सक्षम 24 और आदित्य ने 20 रनों का योगदान दिया। शामली की टीम ने 25 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। मुजफ्फरनगर के गेंदबाज माधव गौतम ने चार, लक्ष्य और तुषार ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मैग अकादमी 139 रनों पर ऑलआउट हो गई। आदि ने 33, शुभ ने 12 भुवनेश ने आठ रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के सक्षम ने 24 रन बनाए और तीन विकेट लिए, उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। चार विकेट लेने वाले माधव गौतम को बेस्ट बॉलर का इनाम दिया गया। अंपायर अरशद, चंदन, स्कोरर आरव रहे। लीग कॉर्डिनेटर गौरव सिद्धार्थ, रोहित, भोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed