फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shame less act upon the Statue of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh and video viral in Muzaffarnagar

यूपी: पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अपमान करने का वीडियो वायरल, फिर ऐसे निपटा मामला

Mon, 28 Jun 2021 06:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Mon, 28 Jun 2021 06:00 PM IST
सार

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के साथ अशोभनीय हरकतें करने का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस ने इस मामले में दो किशोरों को हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Shame less act upon the Statue of former Prime Minister Chaudhary Charan Singh and video viral in Muzaffarnagar
मुजफ्फरनगर: दोनों किशोरों ने माफी मांगी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार को एक वीडियो वायरल होने से किसानों में आक्रोश फैल गया। वीडियो में दो किशोर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा का अपमान करते दिखाई दे रहे हैं। इससे नाराज होकर कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

 
थाना मंसूरपुर क्षेत्र के गांव दूधाहेड़ी के महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज के परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा लगी है। वायरल वीडियो में दो किशोर प्रतिमा स्थल पर चढ़कर अशोभनीय हरकत करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दे दी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


उधर, बाद में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने आरोपी युवकों की कम उम्र और भविष्य का ध्यान रखते हुए तहरीर वापस ले ली। हालांकि दोनों किशोरों से पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण की प्रतिमा और किसान मसीहा के अनुयायियों पैर पकड़कर माफी मंगवाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed