फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shakanbri devi

मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव मनाया      

Fri, 13 Jan 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Shakanbri devi
मां शाकंभरी का पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
चौधरी चरण सिंह मार्केट में मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव मनाया। मां शाकंभरी की पूजा-अर्चना के साथ यज्ञ हवन किया। बाद में भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। मार्केट के दुकानदारों के साथ राजनीतिज्ञों, पत्रकारों,  समाजसेवियों ने धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर आहुतियां डाली।       
विज्ञापन


महावीर चौक स्थित चौधरी चरण सिंह मार्केट में दुुकानदारों की ओर से बृहस्पतिवार को मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया गया।  प्रात:  मार्केट परिसर में पंडित सतीश वशिष्ठ ने पूजा-अर्चना के बाद यज्ञ, हवन कराया। मुख्य यजमान रविंद्र चौधरी, प्रेमपाल संधावली, कमल किशोर राणा, दिनेश कुमार रहे। श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां डाली। मां शाकंभरी देवी से अपने परिवार के कल्याण की कामना की।
विज्ञापन


हवन के उपरांत माता रानी को भोग लगा कर विशाल भंडारा कर प्रसाद वितरण किया गया। डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार भी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान डॉ अखिल गोयल, उत्तमचंद शर्मा, समाजसेवी भीमसेन कंसल, एमएलसी मुश्ताक चौधरी,  उद्यमी आलोक स्वरूप, शहर विधायक कपिल देव अग्रवाल, गौरव स्वरूप, राजकुमार यादव, सोमपाल भाटी, पंडित जयकुमार शर्मा, जिला पंचायत सदस्य संदीप मलिक,  सुरेंद्र मलिक एडवोकेट, गीता जैन, बिलकिश चौधरी, रामपाल मांडी, सीमा मलिक, सपा जिलाध्यक्ष ईलम सिंह गुर्जर, रंजनवीर एडवोकेट, मास्टर विजय सिंह, राजकुमार नरूला, चंद्रकांता आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।      
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed