फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shahpur police caught a miscreant in an encounter, shot.

मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, गोली लगी

Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Mar 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Shahpur police caught a miscreant in an encounter, shot.
शाहपुर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में घायल बदमाश को ले जाती पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा बदमाश, गोली लगी
विज्ञापन

शाहपुर। हरसौली-बरवाला मार्ग पर शनिवार शाम हुई मुठभेड़ में पुलिस ने अंतरजनपदीय बदमाश इकराम को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में मुकदमे दर्ज हैं।

हरसौली चौकी प्रभारी एसआई अजय बालियान शनिवार शाम टीम के साथ हरसौली-बरवाला मार्ग स्थित रजबहे की पटरी पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध बाइक पर पहुंचे दो युवकों को पुलिस ने रुकने के लिए कहा, तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। बदमाशों की सूचना पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार भी मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद बदमाशों को हरसौली-बरवाला मार्ग पर ही घेर लिया गया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने बाइक छोड़कर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, जिस पर जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं, दूसरा बदमाश भाग निकलने में कामयाब रहा। सीओ बुढ़ाना विनय गौतम ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पुरकाजी के मोहल्ला झोझियान निवासी इकराम है, जिसके खिलाफ जनपद के साथ ही सहारनपुर व रुड़की में भी लूट व चोरी समेत अन्य धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही तमंचा-कारतूस भी मिला है। गोली लगने से घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उसके फरार साथी की तलाश में टीम का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed