{"_id":"6268dd500faae731e849d200","slug":"shahista-became-radha-and-harun-became-arun-two-families-adopted-hinduism-in-up-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: मेरठ की शाहिस्ता बन गई राधा और हारुन बन गया अरुण, दो परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: मेरठ की शाहिस्ता बन गई राधा और हारुन बन गया अरुण, दो परिवारों ने दोबारा अपनाया हिंदू धर्म
Wed, 27 Apr 2022 11:37 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 27 Apr 2022 11:37 AM IST
सार
मेरठ के दो परिवारों ने मुजफ्फरनगर के योग साधना यशवीर आश्रम में पहुंचकर पुरोहितों के समक्ष पुन: हिंदू धर्म अपना लिया। इस दौरान गायत्री मंत्र से हवन यज्ञ कराकर सामग्री की आहुति दिलाकर उन्हें शुद्ध किया गया। उन्हें जनेऊ व लाला धागे में ऊं का चिंह् भी पहनाया गया हैं।
विज्ञापन
हिंदू धर्म की वापसी के बाद परिवार
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में तितावी के बघरा में स्थित योग साधना यशवीर आश्रम में मेरठ के मुस्लिमों के दो परिवारों की शुद्धि कर उन्हें हिंदू समाज में वापसी कराई गई। शाहिस्ता को राधा और रशीदा को गीता नाम दिया गया है। वहीं अकबर को कृत तो हारुन को अरुण नाम दिया गया है।
विज्ञापन
आश्रम में एक शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया था। आचार्य मृगेंद्र ब्रह्मचारी ने वेद मंत्रों से विधि विधान पूर्वक यज्ञ कराया। योग साधना यशवीर आश्रम के महंत स्वामी यशवीर महाराज ने कहा कि जो लोग पहले मुस्लिम बन गए थे, अब वह वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब आपस में भिड़े बसपा कार्यकर्ता, जमकर चला ड्रामा, तस्वीरें बयां कर रहीं सच्चाई
विज्ञापन
इसी कड़ी में मेरठ के दो परिवारों को गायत्री मंत्र से हवन यज्ञ कराकर सामग्री की आहुति दिलाकर उन्हें शुद्ध किया गया। उन्हें जनेऊ व लाला धागे में ऊं का चिंह् भी पहनाया गया है। उनकी घर वापसी कराई गई है। जिन लोगों की घर वापस की गई है, उन्होंने अपने नाम भी बदल लिए है।
ये बदले हैं नाम
पहले नाम अब बदला नाम
शाहिस्ता राधा
बरखा वर्षा
रशीदा गीता
अकबर कृत
इकरा शीतल
गुल्लू रितिक
अहसान सचिन
हारुन अरुण