फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shadow fog in the morning, strong sunlight during the day

सुबह को छाया कोहरा, दिन में निकली तेज धूप

Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Shadow fog in the morning, strong sunlight during the day
मुजफ्फरनगर में सुबह फैली धुंध में गंतव्य को जाते बाइक सवार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने से जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में निकली तेज धूप ने एक माह बाद लोगों को कुछ राहत दी। गनीमत यह रही कि दिन में तेज हवा नहीं चली। रात और सुबह-शाम में सर्दी बढ़ी है। न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस पर रहा।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरा इतना अधिक था कि सुबह के समय वाहन चलना मुश्किल रहा। सुबह साढे़ नौ बजे तक यही हालत रही। इसके बाद मौसम खुला। कोहरे के कारण मौसम में आर्द्रता 100 प्रतिशत रही। दोपहर के समय तेज धूप खिली तो एक माह बाद लोगों ने गर्मी का आनंद लिया। शाम तक निकली धूप के चलते दिन के तापमान में उछाल आ गया। अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में लोगों को तेज हवा से भी राहत मिली, बीते कई दिनों से आम आदमी शीतलहर के चलते परेशान था। सुबह-शाम और रात में अभी भी सर्दी बनी हुई है। आम आदमी इससे पूरी तरह प्रभावित है। न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed