फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sewer diggings in Jat Colony increases the trouble

जाट कालोनी में सीवर खुदाई से जनता हलकान

Sat, 27 Feb 2021 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Sewer diggings in Jat Colony increases the trouble
जाट कालोनी में सीवर को लेकर खोदी गई सड़क व बंद हुए रास्ते। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
जाट कॉलोनी में सीवर खोदाई से मुसीबत बढ़ी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की दक्षिणी सिविल लाइन जाट कॉलोनी के लोगों को इस समय बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आशा मसाले से केशवपुरी गेट तक जाने वाले मुख्य मार्ग की खोदाई होने से रास्ता बंद हो गया है। आस-पास की सभी गलियों के लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जल निगम के द्वारा अमृत योजना के अंतर्गत शहर में बड़े स्तर पर सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। इस समय मुख्य रूप से दक्षिणी सिविल लाइन, जाट कॉलोनी, केशवपुरी में सीवर की लाइन डाली जा रही है। बीते एक वर्ष से लगातार यहां सड़कें खोदी जा रही है, लेकिन समय पर कार्य नहीं होने से आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 36 करोड़ के सीवर के कार्य यहां नवंबर माह में पूरे होने थे। छोटूराम डिग्री कॉलेज के निकट के मुख्य मार्ग की सड़क पहले ही खोदी हुई पड़ी है। यह रास्ता कई दिनों तक बंद रहा और अभी भी पूरी तरह बना नहीं है। वहीं, जाट कालोनी और केशवपुरी के मुख्य मार्ग की खोदाई होने से पूरी कालोनी का आवागमन ठप हो गया है। आम नागरिक यहां पूरी तरह से परेशान है। दस दिन से मुख्य मार्ग पर गड्ढे हो जाने से लोगों का वाहन को लेकर चलना मुश्किल हो गया है। जल निगम के अधिकारी और ठेकेदार आम जनता की परेशानियों को लेकर गंभीर नहीं है। स्कूलों में जाने वाले बच्चों तक को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आम जनता को लेकर गंभीर नहीं सिस्टम
जाट कालोनी में सड़क के किनारे मिठाई की दुकान करने वाले सतीश कुमार का कहना है कि यहां दस दिन से गड्ढा खोदा गया है। आने-जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। खासकर बच्चों और महिलाओं को यहां काफी मुश्किलें हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परचून की दुकान करने वाले धर्मेंद्र प्रताप गौड़ का कहना है कि चौपहिया वाहन तो यहां पूरी तरह बंद हो गए हैं, लेकिन दुपहिया वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई दिन में काम चल रहा है। कभी चल जाता है कभी रुक जाता है। लगातार काम हो तो अधिक परेशानी न हो।

कॉलोनी के ही डॉक्टर कैलाश अरोरा का कहना है कि सीवर का कार्य यहां लंबे समय से चल रहा है। कार्य की समय सीमा तय नहीं है। यदि लगातार काम करते हुए निश्चित समय में काम पूरा हो जाए तो जनता को अधिक कठिनाई न हो। विभाग के अधिकारियों और ठेकेदारों को जनता की समस्याओं की परवाह नहीं है।

जाट कालोनी में सीवर को लेकर खोदी गई सड़क व बंद हुआ रास्ता।

जाट कालोनी में सीवर को लेकर खोदी गई सड़क व बंद हुआ रास्ता।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed