फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven miscreants including history sheeter arrested in the district

हिस्ट्रीशीटर सहित सात बदमाश दबोचे

Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seven miscreants including history sheeter arrested in the district
हिस्ट्रीशीटर सहित सात बदमाश दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जनपद में सोमवार शाम ताबड़तोड़ तीन मुठभेड़ में पुलिस ने सात बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें से चार बदमाशों को पुलिस की गोलियां लगने से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाशों में हिस्ट्रीशीटर के साथ ही टॉप-10 अपराधी भी शामिल हैं।
तितावी में एसओ राधेश्याम यादव के नेतृत्व में सोमवार रात करीब 8.30 बजे तितावी झाल पर चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो बदमाशों को दबोच लिया, जिसमें दो बदमाश पैरों में गोलियां लगने से घायल हो गए, जबकि एक को दबोच लिया गया। सीओ फुगाना शरदचंद्र शर्मा ने बताया कि गोली लगने से घायल हुए बदमाशों में मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र के गांव महल निवासी सलीम उर्फ पीरू और शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी खालापार निवासी इरफान उर्फ फाना उर्फ पहलवान शामिल हैं। वहीं, इंचौली क्षेत्र के गांव महल के ही चंदू उर्फ चांद उर्फ चना को घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनमें इरफान उर्फ फाना उर्फ पहलवान शहर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर भी है। इनके पास से संदिग्ध बाइक के साथ ही तीन तमंचे व कारतूस भी बरामद किए गए हैं। घायल बदमाशों इरफान और सलीम के खिलाफ लूट-डकैती समेत अन्य संगीन धाराओं के दो-दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों घायल बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम को 2100 रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
विज्ञापन

खतौली में कोतवाली पुलिस इंस्पेक्टर एचएन सिंह के नेतृत्व में सोमवार शाम पुलिस टीम गंगनहर पुल के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार तीन युवक रोकने का प्रयास करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। पुलिस के अनुसार, घायल बदमाश गांव बुआड़ा कलां निवासी आकाश उर्फ चाचा है, जिसके कब्जे से तमंचा-कारतूस बरामद किया गया है। यह थाने का हिस्ट्रीशीटर और टॉप-10 अपराधी है। वहीं, अन्य दो बदमाशों में मोहल्ला सैनीनगर निवासी मोहन व मोहित शामिल हैं। घायल बदमाश आकाश के खिलाफ लूट व गैंगस्टर आदि के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मीरापुर में थाना पुलिस इंस्पेक्टर संतोष यादव के नेतृत्व में संभलहेड़ा गंगनहर पटरी पर सोमवार रात करीब नौ बजे चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बाइक सवार दो बदमाशों ने रोकने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। घायल बदमाश मेरठ जनपद के लिसाढ़ी गेट व हाल निवासी ककरौली तैय्यब है, जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सीओ शकील अहमद ने बताया कि तैय्यब गो-तस्कर है, जिसके खिलाफ गोकशी व गोतस्करी के एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, फरार बदमाश की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed