फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven killed in accidents

खूनी बनी सड़कें, सात की मौत

Tue, 01 Dec 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 01 Dec 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Seven killed in accidents
मुजफ्फरनगर जनपद में सोमवार को अलग-अलग हुए तीन सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। बुढ़ाना क्षेत्र की बायवाला पुलिस चौकी के पास डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार दो दोस्तों ने जान गवां दी। एनएच-58 पर छपार क्षेत्र के बढेड़ी चौराहे के पास ट्रक की टक्कर से बाइक पर जा रहे मां-बेटे ने मौके पर दम तोड़ दिया। पानीपत-खटीमा मार्ग पर तितावी क्षेत्र में धौलरा के निकट ट्रक की टक्कर से बुग्गी सवार किसान की मौत हो गई, मृतकों के परिवार में कोहराम मचा गया।
विज्ञापन


बुढ़ाना तहसील क्षेत्र के गांव कुरथल निवासी मोहित (25) और देवेंद्र (27) बाइक पर बुढ़ाना जा रहे थे। सुबह करीब 11:30 बजे मेरठ-करनाल राष्ट्रीय मार्ग पर बायवाला पुलिस चौकी के पास बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी पर लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस का कहना था कि मोहित की मौके पर मौत हुई और देवेंद्र ने अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ा। मोहित के परिजनों ने बताया कि मोहित की सगाई के लिए अंगूठी पहनाने के लिए परिवार वाले सहारनपुर गए थे और रास्ते से ही लौट आए।
विज्ञापन


उधर, तितावी थाना क्षेत्र अंतर्गत नंगला पिथौरा गांव निवासी आदेश शर्मा (35) साथी सतीश के साथ भैंसा-बुग्गी से मिल में गन्ना तुलवाने जा रहे थे। सुबह करीब छह बजे राजमार्ग पर धौलरा के पास ट्रक चालक बुग्गी में टक्कर मारकर फरार हो गया। बुग्गी की बम टूटने के साथ ही दोनों किसान सड़क पर गिर गए, जहां आदेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि सतीश घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में भैंसा भी मर गया। हादसे की खबर पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह के नेतृत्व में किसान हाईवे पर जमा हो गए और जाम लगाकर पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम सदर उज्ज्वल कुमार, तहसीलदार सदर रजनीकांत मिश्रा, सीओ फुगाना इंस्पेक्टर सिंह ने उचित मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर तीन घंटे बाद जाम खुलवाया। संगठन ने कहा कि मुआवजे की व्यवस्था के लिए पंचायत की जाएगी। वहीं, मुजफ्फरनगर के आनंदपुरी मोहल्ला निवासी रमेश प्राइवेट कंपनी में सेल्समैन है। पत्नी उमा (48) बेटार, नीशु (21) बेटा अतुल बाइक पर देहरादून गए थे। शाम चार बजे एनएच-58 पर क्षेत्र के बढड़ी चौराहे पर पहुंचे कि सामने से आया ट्रक टक्कर मारकर फरार हो गया। मां-बेटे तीनों सड़क पर गिरकर घायल गए। पुलिस ने उमा, नीशु को मृत पाया, अतुल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed