फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven infected including two women found

सात नए केस मिले, मरीज 51 हुए

Wed, 17 Mar 2021 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Seven infected including two women found
दो महिलाओं सहित सात संक्रमित मिले
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। दूसरे प्रांतों और शहरों से आने वाले भी इसका कारण बने हैं। दस ऐसे लोग पॉजिटिव पाए गए हैं, जो दूसरे शहरों से यहां आए हैं। बुधवार को भी कोरोना के सात नए मरीज मिले, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि दो मरीज ठीक हुए। अब जनपद में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ कर 51 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एसके अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को 1300 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई, जिनमें दो मरीज कोरोना संक्रमित मिले। इसके अलावा एंटीजन जांच में पांच मरीज पाए गए। कुल सात मरीज नए मिले हैं। इनमें ब्रहमपुरी की रहनी वाली दो महिलाएं भी शामिल हैं। उसके परिजनों भी पॉजिटिव आए थे। ये उनके संपर्क में आने से संक्रमित हुई है। शहर में ही नार्थ सिविल लाइन में एक, शांतिनगर में एक, पुरकाजी में एक, नन्हेडा में एक, सिकंदरपुर में एक मरीज मिला है। दो मरीज ठीक हुए। अब भी मरीजों की संख्या बढ़ कर 51 हो गई है। अभी तक 8697 केस कोरोना के मिल चुके हैं, जिनमें से 8536 ठीक हो गए है।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि बाहर से आने वालों के कारण भी शहर और जिले में संक्रमण बढ़ा है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए कुछ मरीजों की केस हिस्ट्री की जानकारी की, तो पाया गया कि इनमें तीन मरीज दिल्ली से, तीन हरिद्वार से, एक कोटा से, एक देहरादून से, एक नोएडा से आया था, जिनके संपर्क में आने से उनके परिजन भी संक्रमित हुए हैं। गांधी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति दिल्ली से संक्रमित होकर आया। अब उनके परिवार में पांच परिजन कोरोना संक्रमण की चपेट में हैं। सभी का इलाज चल रहा है। सीएमओ ने बताया कि बाहर से आने वालों को तुरंत स्वास्थ्य विभाग को जानकारी देकर अपना कोरोना टेस्ट कराना चाहिए। उन्होंने बताया कि बढ़ते केस को देखते हुए रैंडम सैंपल भी लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed