फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven arrested for garlanding middlemen

Muzaffarnagar News: बिचौलिये के गले में जूतों की माला डालने वाले सात गिरफ्तार

Wed, 31 May 2023 06:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
Seven arrested for garlanding middlemen
आरोपियों में रामपुर तिराहा निवासी एक पादरी भी शामिल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
छपार (मुजफ्फरनगर)। बिचौलिये के गले में जूतों की माला डालकर पिटाई करने के मामले पुलिस ने कार्रवाई की है। एक पादरी सहित सात लोगों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
मंगलवार को गांव भैंसरहेड़ी में एक व्यक्ति के गले में जूतों की माला डाल कर पिटाई की वीडियो वायरल हुई थी। ग्रामीणों का कहना था कि जिस व्यक्ति को जूतों की माला पहनाई गई है, वह उत्तराखंड के किसी गांव का रहने वाला है। उसने भैंसरहेड़ी गांव से एक युवती की शादी उत्तराखंड के गांव के किसी युवक तय कराई थी। रिश्ते में बिचौलिए की ओर से दी गई जानकारियां गलत निकली।
विज्ञापन




इसकी जानकारी मिलने पर युवती के परिजनों ने उसे घर बुलाकर हाथापाई की थी। जूतों की माला गले में डालकर पिटाई की थी। उसके माफी मांगने पर मामला शांत हुआ है। एसपी सिटी ने छपार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस मामले में थाना पुलिस ने भैंसरहेड़ी निवासी हिजबुर्रहमान, मुंतजिर, गांव खुड्डा निवासी राशिद, खुशनसीब, मोहसीन, शाहनवाज और रामपुर तिराहा निवासी अभिषेक मसीह को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बतायाकि सभी आरोपियों का शांति भंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed