फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seven accused acquitted in gang rape case

Muzaffarnagar News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात आरोपी दोषमुक्त

Wed, 19 Jul 2023 06:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 06:26 PM IST
विज्ञापन
Seven accused acquitted in gang rape case
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सामूहिक दुष्कर्म के सात आरोपियों को अदालत ने सुबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया है। सत्र परीक्षण के दौरान एक आरोपी की मृत्यु हो गई थी। नाबालिग होने के कारण तीन आरोपियों का परीक्षण किशोर न्यायालय में विचाराधीन है।
बचाव पक्ष के अधिवक्ता विवेक त्यागी और ठाकुर चंद्रपाल सिंह ने बताया कि चार जून 2014 को पीड़िता रात के समय गांव जाने के लिए शाहपुर में बस स्टैंड पर तांगे का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान एक आरोपी उसे तांगे में बैठाने का झांसा देकर कब्रिस्तान ले गया। पीड़िता के साथ 11 लोगों पर दुष्कर्म करने का आरोप था।
विज्ञापन

वादी ने दंगों की धाराओं के साथ सामूहिक बलात्कार की धाराओं में अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया था। विवेचक ने शाहपुर कस्बे के 11 आरोपियों के नाम का खुलासा किया था। तफ्तीश के बाद सभी के खिलाफ दंगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में आरोप पत्र दाखिल किया। घटना के तथ्यों का अवलोकन करने के बाद अदालत में दंगों की धाराओं को चार्ज नहीं बना।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्र परीक्षण के दौरान एक आरोपी छोटू उर्फ राजू की मृत्यु हो गई थी। तीन नाबालिग आरोपियों को केस किशोर न्यायालय में लंबित है। अपर सत्र न्यायाधीश ( पॉक्सो एक्ट द्वितीय) अंजनी कुमार सिंह ने मामले में बुधवार को फैसला सुनाया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद आरोपी वसीम उर्फ छांगा, काला, शहजाद, आरिफ, शमशाद, नसीम उर्फ बिल्ली और अहसान को दोष मुक्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed