{"_id":"657b4c265e715447ff015344","slug":"serious-allegations-against-three-including-station-in-charge-and-outpost-in-charge-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-13146-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित तीन पर गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित तीन पर गंभीर आरोप
Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
चरथावल। क्षेत्र के गांव नंगला राई निवासी एक व्यक्ति ने थाना प्रभारी व एक चौकी के प्रभारी तथा सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की तो शिकायत प्रकोष्ठ ने थाना प्रभारी को ही कार्रवाई के लिए आदेश जारी कर शिकायती पत्र थाने में भेज दिया।
एसएसपी के नाम चरथावल के गांव नंगला राई निवासी आकिल ने रजिस्ट्री से प्रार्थना पत्र भेजा है। उसने प्रार्थना पत्र में स्पष्ट तौर पर लिखा कि वह चरथावल पुलिस से तंग आ चुका है। क्योंकि थाना प्रभारी उसके ससुराल वालों ने प्रार्थना पत्र लेकर उसे आए दिन थाने में बुला लेते हैं। उससे पैसे मांगे जाते हैं। हिंडन पुलिस चौकी प्रभारी व एक सिपाही उससे तीस हजार रुपये वसूल चुका है। आकिल ने चौकी प्रभारी व सिपाही पर चरित्र को लेकर भी आरोप लगाए। पुलिस ने उसी के गांव के रहने वाले एक व्यक्ति से प्रार्थना पत्र लेकर उसके खिलाफ एक मुकदमा भी दर्ज कर दिया है।
आरोप है कि मुकदमे को खत्म करने के नाम पर थाना प्रभारी ने उसके घर आकर मोटी रकम की मांग की। पीड़ित ने दर्ज मुकदमे की जांच चरथावल थाने से हटाकर किसी अन्य थाने से कराने की मांग की। चूंकि यह शिकायती पत्र पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में दिया तो शिकायत प्रकोष्ठ ने मामले की गंभीरता को न समझते हुए प्रार्थना पत्र में आरोपी ठहराए जा रहे थाना प्रभारी को ही कार्रवाई के लिए शिकायती पत्र भेज दिया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि पत्र रजिस्ट्री से प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है।