फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   senta aaye khusiyan laaye

सेंटा आए, खुशियां लाएं

Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
senta aaye khusiyan laaye
गोल्डन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर प्रस्तुति देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर में गोल्डन पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अनेक गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोहा। बच्चों ने प्रभु ईसा मसीह के जन्म दिन पर रंग-बिरंगी वेशभूषा पहनकर धमाल मचाया। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार बांटे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इद्रसेन बिंदल, सचिव आरडी शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील कुमार, उपाध्यक्ष अनमोल ढींगड़ा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। प्रधानाचार्या आराधना वर्मा ने प्रभु ईसा मसीह के जीवन के बारे में जानकारी दी।       
विज्ञापन


स्माल वंडर्स स्कूल में क्रिसमस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने अस्तबल में प्रभु ईसा मसीह के जन्म का चित्रण किया। इसके बाद झांकियां भी बनाई गईं। बच्चों ने सेंटा क्लाज बनकर खूब मस्ती की। जिंगल बेल पर बच्चों ने डांस कर आनंद उठाया। डायरेक्टर मधु जैन ने क्रिसमस के त्यौहार पर उपहार बांटे। कार्यक्रम में स्कूल स्टॉफ मौजूद रहा।       
विज्ञापन

खतौली के दुर्गा पुरी स्थित डैफोडिल्स किड्स पब्लिक स्कूल में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने सेंटा क्लॉज बनकर खूब मस्ती की। पर्व पर बच्चों को चाकलेट, टॉफियां और अनेक उपहार बांटे गए।  प्रधानाचार्या कोमल, प्रबंधक विनय वर्मा ने बच्चों को प्रभू ईसा मसीह के जीवन के बार में बताया। कार्यक्रम में पारुल, कनिका, संगीता, रीतू जैन, वैशाली कुशवाह, विनिशा, निशा आदि का सहयोग रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मेपल्स एकेडमी में बच्चों ने शनिवार को क्रिसमस डे मनाया। इसमें कक्षा नर्सरी और यूकेजी के बच्चे सेंटा क्लॉज की पोशाक में स्कूल आए। उन्होंने अपनी अध्यापिकाओं के साथ मिलकर गिफ्ट बांटे और भाईचारे का संदेश दिया। प्रबंधक मुकेश संगल और विपिन संगल ने सभी बच्चों को क्रिसमस डे की शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्या ममता दत्ता शर्मा ने सभी को खुशी से रहने का संदेश दिया। उधर, केके जैन पब्लिक स्कूल में भी बच्चों ने क्रिसमस डे हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चों ने क्रिसमस डे पार्टी में डांस किया। केक काटा और टॉफियां बांटी। क्रिसमस ट्री सजाया गया। प्रधानाचार्या संगीता जैन ने बच्चों को उपहार बांटे। स्कूल के अध्यक्ष शंशाक कुमार जैन और प्रबंधक वैभव ने कार्यक्रम की सराहना की। दिव्या सिंघल, महिमा, भावना, मोहनी, सलोनी, दीपिका आदि का विशेष सहयोग रहा।  

जानसठ के सिखेड़ा क्षेत्र के गोल्डन बेल्स पब्लिक स्कूल में क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया। छात्र और छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन कर सुंदर मॉडल प्रस्तुत किए। स्काउट गाइड्स के छात्र और छात्राओं ने शिविर लगा कर आपदा से बचने, तंबू, रस्सी में गांठ बांधना आदि के गुण सीखे। स्कूल प्रबंधक अरुण कुमार ने प्रथम आए बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। गांव मनफोड़ा के मदरलैंड पब्लिक स्कूल में क्रिसमस डे पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भगत सिंह, चंद्र शेखर, राजगुरु, सुभाष चंद बोस आदि ग्रुप के बच्चों ने सेंटा क्लॉज की ड्रेस पहनकर सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता में राघव, भानु ने प्रथम स्थान, अंबिका, सूर्यांश ने द्वितीय व परनिविका, जानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रबंधक रमेश चंद ने सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 


मंसूरपुर के स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से धमाल मचाया। कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने सेंटा क्लॉज की वेशभूषा पहन पर बच्चों को टॉफियां तथा उपहार बांटे। कक्षा तीन से दस तक के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्या तरुणा चौधरी ने प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed