फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Senior measurement and weighing inspector caught taking bribe of 25 thousand

25 हजार की रिश्वत लेते पकड़े गए वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक

Wed, 24 Aug 2022 12:31 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Senior measurement and weighing inspector caught taking bribe of 25 thousand
मुजफ्फरनगर ::::::: रिश्वत लेते पकड़े गए आरोपी (मॉस्क में) - फोटो : MUZAFFARNAGAR
- पेट्रोल पंप की जांच प्रमाण पत्र जारी करने के बदले ली थी रिश्वत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। एंटी करप्शन टीम ने पेट्रोल पंप की जांच के प्रमाणपत्र की एवज में वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक हरीश प्रजापति और निजी सहायक को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा लिया। दोनों कार में रिश्वत के 25 हजार रुपयों के साथ पकड़े गए हैं। देर रात थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।
मूल रूप से राजस्थान के चुरू के रहने वाले और वर्तमान में भोपा रोड निवासी आधार राजवंशी का मखियाली में हिंदुस्तान पेट्रोलियम का पंप है। उन्हें बाट माप विभाग से जांच प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। आरोप है कि इसकी एवज में वरिष्ठ माप तौल निरीक्षक हरीश प्रजापति ने पहले पचास हजार रुपये की मांग की। किसी तरह 25 हजार रुपये देने तय हुए। रुपये देने के लिए मंगलवार का दिन तय किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान पंप मालिक ने एंटी करप्शन टीम मेरठ को मामले की जानकारी दी। डीएसपी संगीता सिंह, इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, बीआर जैदी और अशोक शर्मा ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से मुलाकात की। स्थानीय प्रशासन की ओर से एसडीएम मुख्यालय अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी शैफालिका को टीम के साथ भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंटी करप्शन टीम ने शाम साढ़े पांच बजे पेट्रोल पंप पर डेेरा डाल लिया। कार मे सवार होकर हरीश प्रजापति अपने निजी सहायक सोनू के साथ पंप पर पहुंचा। इस दौरान सोनू कार से उतरा और पंप से 25 हजार रुपये लेकर आया। सोनू ने रुपये कार में बैठे हरीश प्रजापति को थमा दिए। एंटी करप्शन टीम ने कार को घेर लिया और दोनों को कार से उतारकर रुपये बरामद किए। आरोपियों को नई मंडी कोतवाली लाया गया है। सीओ मंडी हिमांशु गौरव का कहना है कि एंटी करप्शन टीम ने दो लोगों को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed