फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Senior Legends beat Mag Academy in Cricket

क्रिकेट में सीनियर लेजेंड्स ने मैग एकेडमी को हराया

Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Senior Legends beat Mag Academy in Cricket
चघधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में विनीत को मैन ऑफ द मैच देते हुए - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही क्रिकेट लीग में रविवार को सीनियर लेजेंड्स ने मैग क्रिकेट अकादमी को 127 रनों से हराया। मैन ऑफ द मैच हरफनमौला खेल दिखाने वाले विनीत बालियान को दिया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में टॉस सीनियर लेजेंड्स ने जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। कप्तान विनीत बालियान ने सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 56, विशू ने सात चौके और दो छक्कों से 44, रोहित ने 33, मनी ने 21, तनु ने 20, विकास ने 17 और अंकुर ने 9 रन बनाकर टीम को 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 218 रनों का विशाल स्कोर बनाया।
विज्ञापन

मैग अकादमी के गेंदबाज आयुष, आदर्श और ईश ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दो खिलाड़ी रन आउट हुए। मैग अकादमी 219 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम मात्र 91 रनों पर ऑल आउट हो गई। एकेडमी के लिए कोविद जैन ने 34 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीनियर टीम के गेंदबाज आकाश लूथरा को तीन, नंदू शर्मा को दो विकेट और विशू, अभिषेक और विनीत बालियान को 1-1 विकेट मिला। मैच में 56 रन और एक विकेट लेने वाले कप्तान विनीत बालियान को मैन ऑफ द मैच मिला। अंपायर रवि कौशिक, आदिल और स्कोरर हरीश रहे। मौके पर लीग काऑडिनेटर गौरव सिद्धार्थ, रोहन त्यागी, प्रवीण शर्मा, नंदू शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed