फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Senior female clerk of Muzaffarnagar depot suspended

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - मुजफ्फरनगर डिपो की वरिष्ठ महिला लिपिक निलंबित

Fri, 22 Sep 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 22 Sep 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
Senior female clerk of Muzaffarnagar depot suspended
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फर्जी कागजातों के आधार पर परिवहन निगम मुजफ्फरनगर डिपो में वरिष्ठ लिपिक के पद पर नौकरी कर रही महिला संतोष देवी को निलंबित कर दिया गया। आरोपी महिला जेल में बंद है। पति की मौत हो जाने के बाद महिला मृतक आश्रित में नौकरी कर रही थी।
परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि उनके कार्यालय में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्य करने वाली महिला संतोष देवी का अपनी पुत्रवधू के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा है। पुत्रवधू ने फर्जी कागजातों के आधार पर संतोष देवी पर मृतक आश्रित में धोखाधड़ी कर नौकरी पाने का आरोप लगाया था। यह मुकदमा सिविल लाइन थाने में 18 जुलाई को दर्ज किया गया था। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी थी। विभागीय अधिकारियों ने भी जांच शुरू कराई थी।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि 25 अगस्त को संतोष देवी कोर्ट में तारीख पर गई थीं, वहां महिला को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब सिविल लाइन पुलिस ने उनके कार्यालय को पत्र भेज कर जानकारी दी है। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर संतोष देवी को निलंबित कर दिया गया है। आरोपी महिला अभी तक जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed