फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Send the clothes of the gang rape victim to the laboratory for examination

सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के कपड़े जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे

Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Send the clothes of the gang rape victim to the laboratory for examination
मुजफ्फरनगर। सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में पुलिस ने डीएनए की कार्रवाई शुरू की है। पुलिस ने शुक्रवार को पीड़िता और दुष्कर्म के चारों आरोपियों के सैंपल लेकर डीएनए को भेजे थे। शनिवार को पीड़िता के कपड़े भी डीएनए और अन्य कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। उधर, पुलिस ने कार्रवाई को तेज कर दिया है, ताकि चार्जशीट जल्द से जल्द लगाई जा सके। क्योंकि एसएसपी ने मामले में रासुका लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

ये था मामला
- मंगलवार रात 22 मार्च को नई मंडी कोतवाली के एक गांव में रहने वाला युवक अपनी पत्नी के साथ पैदल दिल्ली-देहरादून हाईवे से होते हुए घर जा रहा था। भोपा बाईपास के पास बाग में दोनों को दस युवकों ने बंधक बना लिया। वहां चार युवकों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। आधा दर्जन युवक इधर उधर मौजूद रहे थे।
विज्ञापन

- पुलिस ने 23 मार्च को मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पीड़िता का मेडिकल कराया।
- 24 मार्च को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
- 25 मार्च को पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। डीएनए की कार्रवाई शुरू कर पीड़िता व दुष्कर्म के आरोपियों के सैंपल कराकर प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बाइक बरामद
घटना 22 मार्च की रात में हुई। अगले दिन पुलिस ने सभी आरोपी पकड़ लिए और जेल भिजवा दिया। पुलिस ने अब आरोपियों की तीन बाइक बरामद की हैं।
-
और भी घटना की आशंका
भले ही पुलिस ने इस घटना में शामिल सभी दस आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हो, लेकिन इस बात की आशंका जताई जा रही है कि हो न हो, आरोपियों ने पहले भी हाईवे पर अन्य कोई अपराध किया हैं। उस मामले की शिकायत पुलिस तक नहीं पहुंच पाई, जिस कारण कार्रवाई भी नहीं हो सकी। सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू की है।

कोट..
शुक्रवार को पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए है। पीड़िता ने एफआइआर में लिखाए आरोपों को सही बताया। डीएनए की कार्रवाई शुरू कर पीड़िता और चारों आरोपियों के सैंपल भेजे गए हैं। शनिवार को पीड़िता के कपड़े डीएनए की कार्रवाई के लिए लेकर प्रयोगशाला भेजे गए। - अर्पित विजय वर्गीय, एसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed