फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Seeks productivity details for sacked accountants

बर्खास्त लेखपालों की जांच को मांगा उत्पादकता का ब्यौरा

Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Seeks productivity details for sacked accountants
बर्खास्त लेखपालों की जांच के लिए मांगा उत्पादकता का ब्योरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भूमि घोटाले में बर्खास्त हुए दो लेखपालों के खिलाफ चल रही जांच में सतर्कता अधिष्ठान ने कृषि विभाग से फसलों की उत्पादकता का ब्योरा मांगा है। पूछा गया है कि 2004 से 2015 तक विभिन्न फसलों की उत्पादकता क्या रही है। इसके हिसाब से दोनों लेखपालों की खेती से होने वाली आय की स्थिति का पता लगाया जाएगा।

जानसठ तहसील में तैनात रहे लेखपाल जयभगवान एवं शिवकुमार को जमीन घोटाले के मामले में बर्खास्त कर दिया गया था। दोनों के खिलाफ सतर्कता अधिष्ठान मेरठ शाखा भी जांच कर रही है। बताया जाता है कि दोनों की आय की जानकारी करने के लिए जिले के कृषि विभाग से बीते वर्षों का विभिन्न फसलों की उत्पादकता का ब्योरा मांगा गया है। पूछा गया है कि वर्ष 2004 से 2015 तक जिले में गेहूं, धान, मक्का, बाजरा एवं ज्वार की उत्पादकता की स्थिति क्या रही। बताया जाता है कि उत्पादकता के आधार पर लेखपालों की खेती से आय का आंकलन किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed