फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Security guard commits suicide by hanging himself from the fan.

Muzaffarnagar News: पंखे से फंदा लगा कर सिक्योरिटी गार्ड ने की आत्महत्या

Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Security guard commits suicide by hanging himself from the fan.
- परिजनों तथा फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। नेशनल हाईवे पर जड़ौदा में अंबा स्टील प्लांट में सिक्योरिटी गार्ड कुलदीप (28) ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों तथा फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई हैं।

जनपद कन्नौज के थाना गोसाई गंज के गांव राजापुर्वा निवासी कुलदीप 5 वर्ष से अंबा स्टील फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड था। उसका पिता बिजेंदर भी फैक्टरी में 24 साल से गार्ड की नौकरी करता है।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम के समय कुलदीप खाना खाकर अंदर से दरवाजा बंद कर अपने कमरे में लेट गया था। जब वह सुबह नहीं उठा तो उसके पिता ने दरवाजा खटखटाया जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उसने दूसरे कर्मचारियों को बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ कर कमरे में गई। देखा तो कुलदीप का शव पंखे से अंगोछे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस में शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक विवाहित था। पत्नी बच्चे गांव में रहते हैं।
सीओ रुपाली राय का कहना है कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद लग रहा है। परिजनों तथा फैक्टरी प्रबंधन की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।


कुलदीप के पिता विजेंद्र सिंह ने बताया कि उनके बेटे की शादी 2017 में हुई थी। इसके दो बेटे दो बेटियां हैं। पत्नी का नाम मोनी है जो घर पर ही खेती-बाड़ी का काम करती है। बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया कोई जानकारी नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed