{"_id":"616878988de22334491cde00","slug":"security-arrangements-ready-for-vijayadashmi-festival-muzaffarnagar-news-mrt560696426","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजयदशमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजयदशमी पर्व को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। भगवान श्रीराम की लंका विजय के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले विजयदशमी पर्व (दशहरे) को लेकर जनपद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। कोविड-19 के चलते एक साल बाद मनाए जा रहे दशहरा पर्व पर चुनिंदा स्थानों पर ही रावण दहन व मेले का आयोजन किया जाएगा।
शहर क्षेत्र में विजयदशमी पर्व पर पटेलनगर, गांधी कॉलोनी, नुमाइश ग्राउंड और रामपुरी में रावण के पुतलों का दहन किया जाएगा। वहीं, शहर की सबसे पुरानी सनातन धर्म सभा भवन की रामलीला में इस बार परिपाटी से अलग हटकर रामलीला टिल्ला के स्थान पर टाउन हाल में सांकेतिक रूप से रावण-मेघनाद के पुतले फूंके जाएंगे। कोविड-19 के चलते इस बार शहर क्षेत्र में कहीं भी मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही देहात क्षेत्र में भी चुनिंदा स्थलों पर ही मेले के आयोजन होंगे। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दशहरा पर्व को लेकर जनपद में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। सभी एसपी के साथ ही सीओ सर्किल और थाना प्रभारियों को दशहरे के दौरान क्षेत्र में लगातार गश्त करने और रामलीला स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन के लिए रिजर्व पुलिस लाइन से पुलिसकर्मियों के साथ ही दो कंपनी पीएसी की भी ड्यूटी लगाई गई है। वहीं, छेड़छाड़ के मामलों के मद्देनजर एंटी रोमियो स्क्वॉड की भी चार टीमों को ड्यूटी पर लगाया गया है। उधर, शाहपुर कस्बे में दशहरा पर्व पर लगने वाले मेले के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। श्रीआदर्श रामलीला समिति के प्रबंधक बालेश सिंघल व अध्यक्ष सुनील मित्तल ने बताया कि दशहरा मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है।