फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Sections of firing and kidnapping increased after robbery from businessman

Muzaffarnagar News: मेरठ, गाजियाबाद के लिए खास मुजफ्फरनगर - व्यापारी से लूट में फायरिंग, अपहरण की धाराएं बढ़ाईं

Mon, 25 Dec 2023 11:40 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Sections of firing and kidnapping increased after robbery from businessman
- आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की थार गाड़ी की गई बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। चावल व्यापारी से लूटपाट के मामले में पुलिस ने फायरिंग, अपहरण कर डकैती की धाराओं को बढ़ाया है। गाजियाबाद से चुराई घटना में प्रयुक्त थार गाड़ी के अलावा भी पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक अन्य चोरी की बिना नंबर की थार गाड़ी बरामद की है। गाजियाबाद पुलिस टीम ने पहुंच कर घटना व बरामद थार गाड़ी के बारे में जानकारी की है।

नई मंडी के पटेलनगर निवासी कूकड़ा मंडी में चावल का बड़ा कारोबार करते हैं। 18 दिसंबर की रात में घर जाते समय थार गाड़ी में सवार बदमाशों ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार कर उनके साथ मारपीट कर 28 लाख रुपये, लैपटाॅप, चेन, मोबाइल, अंगूठी लूट ली थी। लूट की धारा में मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में रविवार दोपहर में मुठभेड़ में पांच बदमाशों को पकडा था। दो बदमाश पैर में गोली लगने पर घायल हुए थे। उनसे थार गाड़ी व अपाचे बाइक, व्यापारी से लूटे बीस लाख रुपये, लैपटाॅप, चेन बरामद की थी।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंडी कोतवाली पुलिस ने बताया कि अपाचे बाइक बारह दिसंबर को लावड़ मेरठ व थार गाड़ी 31 अक्टूबर को गाजियाबाद के इंद्रापुरम थाना क्षेत्र से चोरी की थी। सीओ मंडी रुपाली राव ने बताया कि दोनों घायल बदमाशों को जिला अस्पताल से छुट्टी दिलाकर उनके तीनों साथियों के साथ कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी के साथ घटना का मुकदमा पहले लूट की धारा में दर्ज किया था। आरोपियों की गिरफ्तारी होने पर पूरी घटना सामने आई तो पता चला कि बदमाशों ने व्यापारी पर फायरिंग भी की थी। घटना में पांच से अधिक बदमाश शामिल रहे थे। कार सहित व्यापारी का अपहरण भी किया था। इसी के चलते मुकदमे में फायरिंग, डकैती व अपहरण की धारा का इजाफा किया है। गिरफ़्तार गोविंदा व उसके साथियों की निशानदेही पर जानसठ कोतवाली के गांव अहरोड़ा से गोविंदा के घर से एक अन्य चोरी की थार गाड़ी बरामद की है। कोर्ट मेंं हाजिर होकर मेरठ जेल जाने वाले गुडडू को भी रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed