फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Section of faith on Ramnavmi

रामनवमी पर बही आस्था की धारा

Sat, 13 Apr 2019 11:42 PM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Sat, 13 Apr 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Section of faith on Ramnavmi
cultural - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। रामनवमी पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। नई मंडी और शहर में भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्राएं निकाली गई। बैंड बाजों के साथ निकली शोभायात्राओं में भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन पर आधारित धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। रामनवमी पर्व पर नई मंडी पटेल नगर की आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति की ओर से श्रीराम जन्मोत्सव मनाया गया। सुबह सुंदरकांड पाठ और यज्ञ किया गया।
विज्ञापन


दोपहर को श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मुख्य अतिथि शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल और समाजसेवी उद्यमी भीमसेन कंसल ने श्रीराम समेत चारो भाइयों की आरती की। कहा कि पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श पर चल कर ही मानव का कल्याण है। उनका आदर्श चरित्र प्रेरणादायक है। प्रभु श्रीराम को छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन


इसके बाद प्रसाद वितरित किए। इसके बाद बैंडबाजों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। नई मंडी और पटेल नगर की परिक्रमा कर रामलीला मैदान पर आकर यात्रा संपन्न हुई। राजीव गर्ग, सुरेंद्र मंगल, अनिल गोयल, अनिल ऐरन, सुरेंद्रनाथ मैनी, अनिल कपूर, रामेश्वर गोयल, बालेशपाल, विजय मित्तल, पंकज मित्तल आदि मौजूद रहे।  उधर, शाम को शहर में भी भगवान श्रीराम की शोभायात्रा निकाली गई। टाउन हाल के मैदान से प्रारंभ हुई शोभायात्रा शहर के मुख्यमार्गों और बाजारों से होकर निकली। अनेक सुंदर झंाकियां और बैंडबाजे शामिल रहे। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्याम संकीर्तन महोत्सव आज
मुजफ्फरनगर। श्री श्याम मोर्वी मंडल के तत्वावधान में रविवार को रात आठ बजे टाउनहाल के मैदान में श्याम संकीर्तन महोत्सव मनाया जाएगा। श्यामप्रेमी श्याम प्रभु खाटू वाले का गुणगान करेंगे। संस्था के अध्यक्ष सचिन सिंघल ने बताया कि श्याम बाबा का गुणगान प्रसिद्ध भजन गायक संजय मित्तल और रेशमी शर्मा करेंगे। कोलकाता से मंगाए गए सुंदर मनभावन फूलों से श्याम बाबा का दरबार सजा कर उनका भव्य श्रृंगार किया जाएगा। उज्जैन के कलाकार भजन सुनने वाले श्याम प्रेमियों पर इत्र की वर्षा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed