{"_id":"5e95f3f78ebc3e6fd22b3977","slug":"search-for-those-who-met-jamati-from-markaj-muzaffarnagar-news-mrt4777578196","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरकज से आए जमाती से मिलने वालों की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरकज से आए जमाती से मिलने वालों की तलाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरकज से आए जमाती से मिलने वालों की तलाश
खतौली। दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से कस्बे की मस्जिद में आए जमाती की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। जमाती किन-किन व्यक्तियों से मिला, कहां गया, इसकी जांच गहनता से की जा रही है। जांच में पाए गए एक दूधिया के घर पर पुलिस ने क्वारंटीन का नोटिस चस्पा करते हुए पूरे मोहल्ले को सैनिटाइज कराकर सील कर दिया है।
मोहल्ला जैन नगर से सटे सराफान पश्चिमी में आयशा मस्जिद में ठहरे एक मध्यप्रदेश निवासी जमाती 23 मार्च को आया था। इससे पहले यह 19 मार्च को बकरिया मस्जिद में भी रहा था। दिल्ली मरकज से आने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम इसको क्वारंटीन किया था। जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसके बाद वह किन-किन व्यक्तियों के संपर्क में आया इसकी गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। देर सायं मोहल्ला इस्लामनगर के एक दूधिया जिसके यहां से मस्जिद में दूध जाता था, उसे भी क्वारंटीन कर दिया गया है। साथ ही उसके आसपास की गलियों को भी सील किया गया है।
सपा नेता अब्दुल्ला राना क्वारंटीन
मुजफ्फरनगर। प्रशासन ने वरिष्ठ सपा नेता सुजडू निवासी अब्दुल्ला राना को भी घर में क्वारंटीन किया है। इस संबंध में नोटिस घर केे बाहर लगाया है। बताया गया है कि सपा नेता बाहर अपनी रिश्तेदारी में मौजूद थे, जो तीन अप्रैल को यहां घर आए थे।