फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDO siege on powerhouse, uproar

बिजलीघर पर एसडीओ का घेराव, हंगामा

Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
SDO siege on powerhouse, uproar
चरथावल बिजली घर पर भाकियू नेतृत्व में धरना देते किसान - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बिजलीघर पर एसडीओ का घेराव, हंगामा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। बिना नोटिस दिए किसानों के विद्युत कनेक्शन काटने से खफा किसानों ने बिजलीघर पर धरना देकर हंगामा किया। कई घंटे बाद एसडीओ और जेई के धरने पर पहुंचने पर किसानों ने घेराव किया।

शुक्रवार को भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष कुशल वीर सिंह नेतृत्व में किसान चरथावल बिजलीघर पर पहुंचे। जहां उन्होंने क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और बिना नोटिस दिए विद्युत कनेक्शन काटने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि विद्युत अफसरों और कर्मचारियों के कारण किसानों का शोषण किया जा रहा है। भाकियू नेताओं के साथ किसानों ने जेई पर मनमानी का आरोप लगाकर धरना शुरू कर दिया। इस दौरान घंटों तक कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा, तो किसानों ने मुख्यमार्ग जाम करने की चेतावनी दे दी। करीब चार घंटे बाद विद्युत निगम के एसडीओ जयप्रकाश और व जेई सुजित कुमार धरनास्थल पर पहुंचे। किसानों ने विभाग की किसान विरोधी होने का आरोप लगाकर नाराजगी जताई और दोनों अधिकारियों का घेराव करते हुए धरने पर बैठा लिया। एसडीओ ने भरोसा दिया किसानों की मांगों का जल्द समाधान कराया जाएगा। जेई ने भी किसानों के सम्मान की बात कही। राजेंद्र सैनी बघरा ब्लॉक अध्यक्ष, अजय कुमार , दिनेश सिंह, तोहिद हसन, आलम, नूर मोहम्मद, आस मोहम्मद, सतार, मतलूब त्यागी, साकिर मुखिया, आर्यन त्यागी, मास्टर सुशील त्यागी, अकबर, नरेश पुंडीर, शक्ति सिंह, ईश्वर सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed