फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SDM stops waste filling

एसडीएम ने बंजर भूमि के भराव को रुकवाया

Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
SDM stops waste filling
एसडीएम ने बंजर भूमि का भराव रुकवाया
विज्ञापन

खतौली। गांव शेखपुरा में बंजर जलमग्न भूमि में कराए जा रहे भराव को एसडीएम ने रुकवा दिया। इस संबंध में शिया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली ने भूमि को शिया वक्फ बोर्ड की बताते हुए एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया है।
शिया वक्फ बोर्ड के मुतवल्ली जावेद जैदी एवं अब्बास जैदी ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में बंजर भूमि जलमग्न है। यह भूमि शिया वक्फ बोर्ड की है। जिसमें भराव किया जा रहा है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने भराव के कार्य को रुकवा दिया है। एसडीएम ने बताया कि भूमि की जांच होने तक भराव को रुकवा गया है। इस मामले में तहसीलदार भगत सिंह तथा हल्का लेखपाल को भूमि की जांच कर रिपोर्ट देेने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

---
श्मशान की चहारदीवारी कराने की मांग
जानसठ। सभासद ने श्मशान की भूमि की चहारदीवारी कराने की मांग एसडीएम से की।
बुधवार को नगर पंचायत सदस्य अनुज सैनी ने एसडीएम कुलदीप मीणा को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गढ़ी बाईपास पर कांशीराम आवास के पीछे श्मशान की भूमि है। इस भूमि में समाज के बच्चों को दफनाया जाता है। कुछ लोग श्मशान की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। भूमि को बचाने के लिए इस भूमि की चहारदीवारी कराने की मांग की है। एसडीएम कुलदीप मीणा ने मामले की जांच कराकर शीघ्र चहारदीवारी करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed