{"_id":"5feb77ad8ebc3e3d5a44e781","slug":"sdm-registered-the-names-of-the-deceased-dependents-khatauli-news-mrt5180211132","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने मृतक आश्रितों के नाम दर्ज कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने मृतक आश्रितों के नाम दर्ज कराए
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव जोहरा तथा इस्लामाबाद में एसडीएम खतौली इंद्रकांत द्विवेदी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पहुंच कर मृतक किसानों के स्थान पर उनके वारिसों के नाम भूमि अभिलेख में दर्ज किए।
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत जिन किसानों की मृत्यु हो गई है, उनके स्थान पर उनके गांव में कैंप लगाकर मृतक किसानों के स्थान पर उनके वारिसों के नाम भूमि अंकित की जा रही है। कानूनगो सुनील शर्मा ने बताया कि मंगलवार को गांव जोहरा में 18 वारिसों के नाम भूमि अभिलेख में दर्ज किए गए। किसानों को इस संबंध में तहसील के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस अवसर पर लेखपाल जरीफ अहमद, नीरज शर्मा, मुनीराम, मंदर सैनी आदि उपस्थित रहे।