एसडीएम ने निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन किया
मुजफ्फरनगर, जानसठ। स्थानीय निकाय के जिला प्रभारी अधिकारी एसडीएम अजय अम्बष्ट ने नगर पंचायत के विकास कार्यों का निरीक्षण किया और पार्क निर्माण डंपिंग ग्राउंड का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए दिशा निर्देश दिया।
बुधवार को एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया। उसके बाद पुराने कार्यालय पर बनी अस्थाई गोशाला, पार्क निर्माण, एमआरएफ सेंटर के निर्माण, डंपिंग ग्राउंड आदि स्थलों का भौतिक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार शुक्ला से पत्रावलियों की जांच की। राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित सूचना यथा कोविड-19 के दौरान नगर के साफ-सफाई सैनिटाइजेशन समय समय पर कराने तथा मौसम को देखते हुए नालों की सफाई कराने केेेे दिशा निर्देश दिए गए। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक मोहम्मद इरफान, सचिन कुमार, अमित चौहान, लोकेश वर्मा उर्फ मोना आदि मौजूद रहे।