फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SD Public School honored meritorious

अक्षत और निशांत ने पाई सफलता

Thu, 08 Oct 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
SD Public School honored meritorious
एसडी पब्लिक स्कूल में मेधावियो को सम्मानित करते शिक्षक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
एसडी पब्लिक स्कूल ने मेधावियों का किया सम्मान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जेईई एडवांस तथा क्लैट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के छात्र-छात्राओं को एसडी पब्लिक स्कूल में सम्मानित किया गया। विद्यालय के निशांत सिंह ने क्लैट और अक्षत वर्मा ने जेईई एडवांस में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अक्षत वर्मा को देश में 903 वीं रैंक और निशांत सिंह की 80 वी रैंक है। जेईई में तुषार शर्मा ने भी सफलता हासिल की है।

एसडी पब्लिक स्कूल के अक्षत वर्मा ने जेईई एडवांस में 903वां स्थान मिला है, तुषार शर्मा रो 15916वां स्थान पाया है। इसी के साथ निशांत सिंह ने क्लैट परीक्षा में ऑल इंडिया में 80 वीं रैंक प्राप्त की है। इन छात्रों ने यह साबित कर दिया कि सफलता मेहनत करने वालों के ही कदम चूमती है। विद्यालय ने कोविड-19 के कारण सूक्ष्म सम्मान समारोह के रूप में आयोजित किया। इस समारोह में छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सादर आमंत्रित किया गया। एसडी पब्लिक परिवार द्वारा बच्चों के अभिभावकों को बुकें भेंट स्वरूप देकर उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने सभी मेधावी छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट स्वरूप देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस सफलता के लिए छात्रों के कठिन परिश्रम, अनुशासित जीवन शैली के साथ-साथ उनके अभिभावकों का मार्गदर्शन प्रशंसनीय है। उपप्रधानाचार्य शिव कुमार शर्मा तथा अन्य शिक्षकों द्वारा छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम का संचालन एक्टिविटी इंचार्ज नूपुर गोयल ने किया।

एसडी पब्लिक स्कूल में मेधावियो को सम्मानित करते शिक्षक।

एसडी पब्लिक स्कूल में मेधावियो को सम्मानित करते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

एसडी पब्लिक स्कूल में मेधावियो को सम्मानित करते शिक्षक।

एसडी पब्लिक स्कूल में मेधावियो को सम्मानित करते शिक्षक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed