चरथावल। रविवार को दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज में चल रहे तीन दिवसीय शिविर का समापन हो गया। स्काउट गाइड कैंप में बालक-बालिकाओं ने आकर्षक तंबू बनाकर मनमोह लिया। इस अवसर पर अंताक्षरी सहित अनेक प्रतियोगिताएं कराई गई।
प्रधानाचार्य वरुण देव पाण्डेय ने मां सरस्वती के समक्ष दीप जलाकर किया। ट्रेनर प्रभा दहिया ने विद्यार्थियों को तंबू बनाना और मीनार बनाना सिखाया। अतिथियों ने तंबुओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों का हौसला अफजाई किया। रचनात्मक क्रियाओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तंबू बनाने वाले प्रमुख दल नायकों में जूनियर बालिका वर्ग से गौरी सिंह, जूनियर बालक वर्ग से देव पुंडीर और दक्ष पुंडीर, सीनियर बालिका वर्ग में माही, साइबा, गुंजन एवं सीनियर बालक वर्ग में राहुल, रौनक और अभय ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। स्काउट मास्टर पद्माकर यादव ने छात्र-छात्राओं की प्रतियोगिताएं कराई। अंताक्षरी प्रतियोगिता में गाइड छात्राएं विजयी हुई। भूपेंद्र सिंह, बृजेश कुमार, सुधीर कुमार, प्रवीण कुमार, योगेंद्र सिंह और अकबर अली खान का सहयोग रहा।