{"_id":"65e311c7a9f0bce9d3049f46","slug":"scientists-stressed-on-the-use-of-coarse-grains-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-117940-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज के प्रयोग पर बल दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वैज्ञानिकों ने मोटे अनाज के प्रयोग पर बल दिया
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसीफोटो समाचार
बुढ़ाना। अन्तर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष में प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत विकास खंड बुढ़ाना परिसर में कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को मोटे अनाज के प्रयोग करने पर बल दिया। कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि बीज का शोधन करने के बाद बुआई करने से किसान के उत्पादन में वृद्धि होगी।
कृषक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम में सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक जगपाल सिंह मलिक ने किसानों को बीज का शोधन करने के बाद बुआई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों को सह फसली खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पशु चिकित्साधिकारी बुढ़ाना शिवकुमार गंगवार ने किसानों को पशुओं की नस्ल सुधार, पशुओं में लगने वाली बीमारियों, उनसे बचाव की जानकारी दी। कार्यक्रम में सभी वक्ताओं ने मोटे अनाज के प्रयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में विभाग के शिवकुमार, विशाल राठी, संदीप कुमार व संजीव पंवार ने भी किसानों को संबोधित किया। कार्यक्रम में वकील राणा, गुड्डू, चन्द्रपाल, महिपाल, शिवकुमार व विरेन्द्र आदि मौजूद रहे।