फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Scientists give tips to save water

मेले में वैज्ञानिकों ने दिए जल बचाने के टिप्स

Tue, 30 May 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 30 May 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
Scientists give tips to save water
मेले में किसानों से वार्ता करते वैज्ञानिक। - फोटो : अमर उजाला
 ब्लाक परिसर में उप संभागीय कृषि प्रसार मेले का उद्घाटन करते  हुए भाजपा विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि  किसान कृषि तकनीकी और वैज्ञानिक तरीके से अपनी फसल की पैदावार आसानी से बढ़ा सकते हैं। केंद्र सरकार भी किसानों को विभिन्न योजनाओं से लाभ पहुंचाने का काम कर रही है। मेले में वैज्ञानिकों ने किसानों को जल बचाने के उपाय बताए।
विज्ञापन


मेले में उप कृषि निदेेशक मुजफ्फरनगर नरेंद्र कुमार ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसान सहफसली उपज में रुचि दिखाए तो वह अपनी आय आसानी से बढ़ा सकते हैं। जिला कृषि अधिकारी रामजतन मिश्रा ने किसानों को कृषि पंजीकरण कराकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने की सलाह दी।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के वैज्ञानिक जितेंद्र आर्य, श्रीपाल एवं जिला गन्ना अधिकारी ने किसानों को बताया कि किसान बागवानी व गन्ना की अच्छी उपज लेने के लिए फसल में उर्वरक पदार्थ सही मात्रा में डालकर फसलों की पैदावार बढ़ा सकते हैं। किसानों को जल बचाने के लिए गन्ने की फसल नाली निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे गन्ने की फसल में पानी कम लगेगा तथा बरसात के मौसम में भी नालियों में पानी एकत्र होकर फसल की पैदावार बढ़ाएगा। इससे जल बचाओ अभियान को भी शक्ति मिलेगी। मेले की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख योगेश गुर्जर ने और संचालन अरुण कुमार उपकृषि संभागीय अधिकारी ने किया। सुशील कुमार, हरेंद्र, प्रदीप, श्रीपाल, पवन अहलावत, चुड़िय़ाला ग्राम प्रधान आलोक गोयल, नेत्रपाल कश्यप, मुकेश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, तेजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed