फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Science exhibition held at MG Public School

एमजी पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगी

Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Science exhibition held at MG Public School
मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में कक्षा नौ और कक्षा दस के विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित किया।
विज्ञापन

स्कूल की प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग ने बताया कि इस विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन सीबीएसई की बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के लिए ‘करके सीखो’ नीति पर किया गया। बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण बढ़ाने के लिए यह जरूरी है कि उनको वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग कराया जाये। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्शनी में कक्षा नौ व दस के छात्र-छात्राओं ने आवर्त सारिणी के गुण, विद्युत चुंबकीय प्रेरण, श्रेणीक्रम व समांतरक्रम में प्रतिरोध, कार्बन के अपरूप, खाद्य श्रृंखला, ऊर्जा संरक्षण, विभिन्न प्रकार के चर्तुभुज मॉडल आदि प्रदर्शित किए और उनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। स्कूल के इन बाल वैज्ञानिकों ने अपने मॉडलों से यह दिखाने का प्रयास किया कि आने वाला कल उनका है और वे अपनी नई वैज्ञानिक सोच के साथ आगे बढ़कर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में कक्षा नौ से आन्या अग्रवाल, नैना मिश्रा, दक्ष सिंह एवं कक्षा दस से आरूषी चौधरी, दिया कर्णवाल, गुरलीन कौर, वंशिका जिंदल आदि छात्र छात्राओं ने अपने स्थैतिक एवं सजीव गतिक मॉडल प्रदर्शित कर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed