फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School will bear the tuition expenses of sick child

बीमार बच्चे अहमद का शिक्षण खर्च वहन करेगा एसवीएम स्कूल

Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
School will bear the tuition expenses of sick child
बचीटी गांव का पांच वर्षीय बच्चा है थैलेसीमिया बीमारी से पीड़ित
विज्ञापन

फोटो संख्या 7
संवाद न्यूज एजेंसी
देवबंद। बचीटी गांव निवासी तौफीक अंसारी का पांच वर्षीय बेटा मो. अहमद थैलेसीमिया रोग से ग्रस्त है। जिसको ठीक रखने के लिए हर 15 दिन बाद खून चढ़ाया जाता है। बीमारी के बाद भी अहमद में पढ़ाई का जज्बा है, लेकिन परिवार यह खर्च वहन नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते बचीटी स्थित एसवीएम मॉडल पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने अहमद की पढ़ाई का सभी खर्च वहन करने का निर्णय लिया है। स्कूल की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। जो एसडीएम दीपक कुमार के हाथों उसके परिजनों को सौंपा गया। बुधवार को स्कूल में आयोजित मेधावी सम्मान समारोह में विद्यालय प्रबंधक प्रशांत त्यागी ने इसकी घोषणा की। वहीं, बच्चे के पिता तौफीक ने एसडीएम से अंत्योदय कार्ड बनवाए जाने की मांग की। एसडीएम ने जल्द ही राशन कार्ड बनवाए जाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed