फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School wall collapsed due to heavy rain, cracks in rooms

देवबंद में भारी बारिश से स्कूल की दीवार गिरी, कमरों में आई दरारे

Thu, 21 Jul 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
School wall collapsed due to heavy rain, cracks in rooms
भारी बारिश से भरभराकर गिरी उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला बक्काल की दीवार - फोटो : DEVBAND
सहारनपुर, देवबंद। करीब दो घंटे की भारी बारिश से जहां नगर में जगह-जगह जलभराव होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई, वहीं, उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला बक्काल में दक्षिणी दिशा की दीवार भरभराकर ढह गई, जबकि मिट्टी खिसकने से एक कमरे में दरार आ गई।
विज्ञापन

नगर के निचले क्षेत्रों में घरों व दुकानों में डेढ़ से दो फिट तक बारिश का पानी घुस गया। जिसे लोगों ने बाल्टी व डिब्बों आदि से निकाला। वहीं बरसात से पूर्व नगर पालिका द्वारा नालों की सही प्रकार से सफाई नहीं कराए जाने से नाले ओवरफ्लो हो गए। जिससे मोहल्ला नेचलगढ़, पठानपुरा, दारुल उलूम वक्फ रोड, दारुल उलूम चौक, फौलादपुरा, बडजियाउल हक, खानकाह और ईदगाह रोड व मकबरा रोड पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं भारी बारिश से गन्ना व धान उत्पादक किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन सब्जी की फसल को बारिश से नुकसान पहुंचा है। उच्च प्राथमिक विद्यालय सांपला बक्काल के प्रधानाध्यापक नय्यर उल इस्लाम ने बताया कि भारी बारिश से स्कूल की चहारदीवारी का एक भाग भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि उस वक्त स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी। वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। उन्होंने बताया कि भवन का एक भाग विगत एक वर्ष से जर्जर हालत में है। जिसकी तीन नीलामी प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, लेकिन जितने दाम इस बिल्डिंग के विभाग द्वारा लगाए गए हैं उतने पर कोई नीलामी दाता इसे खरीदने को तैयार नहीं है। ब्लॉक स्तर से अभी तक इसके दाम परिवर्तित नहीं किए गए हैं जिससे पुन: नीलामी हो सके। जर्जर भवन के कारण अध्यापकों व छात्रों को खतरा है।
विज्ञापन

त्रिवेणी चीनी मिल की मौसम वेधशाला में बुधवार को 60 मिमी बारिश रिकार्ड की गई। वेधशाला इंचार्ज सुभाष वर्मा ने बताया कि जुलाई माह में अब तक 110 मिमी बारिश हो चुकी है। इससे अधिकतम तापमान में 4 व न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस गिरा है। बुधवार को बारिश के बाद तापमान 33-25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed