स्कूल बंद: सड़क पर उतरे CBSE स्कूलों के शिक्षक, की निष्पक्ष जांच की मांग
पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज सभी सीबीएसई स्कूलों में अवकाश रखा गया है। वहीं स्कूलों के शिक्षकों ने आजमगढ़ में हुई घटना को लेकर शिक्षकों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आजमगढ़ के प्रकरण में स्कूल प्रिंसिपल व फिजिकल एजुकेशन टीचर को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में सीबीएसई स्कूलों के शिक्षकों ने नाराजगी जाहिर की। मुजफ्फरनगर जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज में एकत्र होकर शिक्षक डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की गई।
इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल आर्य ने बताया कि स्कूल प्रबंधक, प्रिंसिपल व टीचर्स के मान सम्मान की रक्षा के लिए इंडिपेंडेंट स्कूल्स एसोसिएशन, एफिलिएटड स्कूल एंड सोशल वेलफेयर एसोसिएशन, इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन मुजफ्फरनगर ने संयुक्त रूप से स्कूलों की छुट्टी की है।
यह भी पढ़ें: Shamli: घर के आंगन में सो रही महिला की चाकू से गोद कर हत्या, पीठ पर आखिरी सांस तक किए ताबड़तोड़ वार
शिक्षक मंगलवार सुबह राजकीय इंटर कालेज के मैदान मेंं एकत्र हुए। दिवंगत बालिका की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इसके बाद महावीर चौक, प्रकाश चौक होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और नाराजगी जाहिर की। प्रशासन को मांगपत्र सौंपा।
उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय महासभा एवं वित्त विहीन मान्यता प्राप्त विद्यालय संगठन ने भी समर्थन दिया है।
डीएम को मांग पत्र देकर शिक्षकों ने यह रखी मांगें
- प्रधानाचार्या और कक्षा अध्यापक को अंतरिम जमानत दी जाए
- इस तरह के मामलों की जांच के लिए कमेटी गठित हो, जिसमें स्कूलों के पांच प्रतिनिधि शामिल हो
- बिना जांच किए एफआईआर नहीं होनी चाहिए। जांच के बाद ही गिरफ्तारी होनी चाहिए।
- प्रदेश स्तर पर स्कूल सुरक्षा नीति का मसौदा जल्द से जल्द तैयार किया जाए।