फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   School bus collides with truck in fog

कोहरे में ट्रक से टकराई स्कूल बस, क्लीनर की मौत, तीन छात्र-छात्राएं घायल

Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 04 Dec 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
School bus collides with truck in fog
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : अमर उजाला
मंसूरपुर हाईवे पर घने कोहरे में एक स्कूल की बस सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी। सड़क पर खड़े ट्रक में जैक लगाकर पहिया बदल रहे क्लीनर की पहिए के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। बस में बैठे एक छात्र और दो छात्राएं घायल हो गईं। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने बमुश्किल घायलों को बस से निकालकर मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। एक छात्रा को मेरठ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के अलग-अलग स्कूलों से एक दर्जन छात्र-छात्राएं प्रतिदिन सुबह स्कूल बस से मेरठ के फिट-जी कोचिंग सेंटर में आईआईटी की कोचिंग करने के लिए जाते हैं। शनिवार सुबह एक स्कूल बस से छात्र-छात्राएं मेरठ में कोचिंग के लिए जा रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर धौला पुल के पास डस्ट लदा दस टायरा ट्रक खराब होकर खड़ा था। ट्रक के टायर में पंक्चर होने पर उसका क्लीनर मेरठ के गांव पांचली खुर्द निवासी 27 वर्षीय रिजवान पुत्र वकील जैक लगाकर पहिया उतार रहा था।
विज्ञापन


सुबह के करीब आठ बजे घना कोहरा होने की वजह से खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। जिस कारण स्कूल बस ने ट्रक में पीछे से टक्कर मार दी। इसी दौरान पीछे से आ रहे रोड़ी लदे ट्रक ने स्कूल बस में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अगले ट्रक में लगा जैक निकल गया और पहिए के नीचे दबने से क्लीनर रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों ट्रकों के बीच स्कूली बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर फंस गई। हादसे से स्कूली बस में सवार छात्र-छात्राओं की चीख निकल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर पास ही स्थित मूलचंद रिसोर्ट के कर्मचारी और राहगीर बचाव के लिए घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और लोगों ने बमुश्किल क्षतिग्रस्त बस में फंसे सभी छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला। हादसे मेें स्कूल बस में सवार एक ही स्कूल मुजफ्फरनगर के शारदेन पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले दाल मंडी निवासी कक्षा 11 के छात्र कार्तिक पुत्र पीयूष, कक्षा 12 में पढ़ने वाली उसकी बहन श्रद्धा और जाट कालोनी निवासी कक्षा 12 की छात्रा अदिति मलिक पुत्री अजय मलिक घायल हो गए।

पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर के मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने छात्रा श्रद्धा की नाक और हाथ की हड्डी टूटने पर मेरठ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की खबर लगने पर छात्र-छात्राओं के परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस के मुताबिक हादसे के बाद दोनों ट्रकों और स्कूल बस का चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर ट्रक के टायर के नीचे दबे क्लीनर के शव को बाहर निकाला। घंटों बाद क्लीनर का शव निकाला जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्लीनर के पिता वकील ने बस में टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज कराया है। 
 
चीख-पुकार से लोग सहमे      
मंसूरपुर। हाईवे पर सुबह आठ बजे जब यह हादसा हुआ। पास ही मूलचंद रिसोर्ट पर टूरिस्ट बैठे थे और रिसोर्ट के कर्मचारी उनको सामान परोस रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो बार वाहनों के भिड़ंत की तेज आवाज हुई। दूसरी भिड़ंत की आवाज पर बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। रिसोर्ट में मौजूद लोगों को एक बारगी तो ऐसा लगा कि वाहनों की भिड़ंत में कई लोगों की जानें चली गई हैं। जिससे लोग भी सहम गए। रिसोर्ट से टूरिस्ट भी खाना छोड़कर कर्मचारियों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। घटनास्थल पर पहुंचने पर हादसे की सही जानकारी हुई। पुलिस और लोगों ने बच्चों को बाहर निकाला। छात्र-छात्राएं हादसे की वजह से बेहद घबराए हुए थे।      

क्रेन से घंटों बाद निकाला जा सका शव      
मंसूरपुर। क्षतिग्रस्त स्कूली बस से घायल छात्र-छात्राओं को बाहर निकालने के बाद पुलिस को ट्रक के टायर के नीचे दबे क्लीनर रिजवान के शव को बाहर निकालने के लिए क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन डस्ट से भरे दस टायरे ट्रक को उठाने लगी तो उसका लोहे का तार टूट गया। क्रेन चालक ने दूसरा तार मंगवाया। जिससे तीन-चार घंटे का समय शव को बाहर निकालने में लग गया।      


न बस हमारी और न ही स्टूडेंट्स
मुजफ्फरनगर। हादसे के बाद से तीनों वाहनों के चालक फरार हो गए। स्कूली बस पर दिल्ली पब्लिक स्कूल लिखा हुआ है, जबकि घायल छात्र और छात्राएं खुद को मुजफ्फरनगर के शारदेन स्कूल के स्टूडेंट्स बता रहे हैं। मंसूरपुर इंस्पेक्टर सुभाष सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। वाहनों के चालकों का पता लगाया जा रहा है। उधर, शारदेन के प्रबंधक विश्व रतन का कहना है कि हादसे का शिकार हुई बस हमारे स्कूल की नहीं है और न ही स्टूडेंट्स उनके यहां के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed