मुजफ्फरनगर में बड़ा हादसा: बुढ़ाना मोड पर दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर, हादसे में सगे भाई-बहन की मौत, कई घायल
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। शहर कोतवाली इलाके के बुढ़ाना मोड़ पर दो स्कूल बसों की भीषण टक्कर हो गई, हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि 10 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए। इसमें कई लोग घायल हैं। कई की हालत गंभीर है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र के बुढ़ाना मोड़ पर कोहरे के चलते दो स्कूल बस आपस में टकरा गईं। हादसे में 10 से अधिक बच्चे घायल हुए हैं। चार बच्चों की हालत गंभीर बताई गई है। उन्हें एसडी ग्लोबल अस्पताल मेरठ रेफर किया गया है। जिनमें दो बच्चों की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।
वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान दिल्ली से सीधे मोदीपुरम स्थित एसडीएस ग्लोबल हॉस्पिटल में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घायल छात्रों का हाल जाना और परिजनों से बातचीत की। डॉक्टर संजीव बालियान ने कहा कि उनके कार्यक्रम हाथरस क्षेत्र में लगे हुए थे लेकिन, जैसे ही उन्हें पता चला कि मुजफ्फरनगर में हादसा हो गया है। वह सभी कार्यक्रम निरस्त करने के बाद सीधे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। संजीव बालियान का कहना है कि हादसा बहुत ही गंभीर है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और हादसा कैसे हुआ पुलिस-प्रशासन इसकी जांच करें।
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह जीडी गोयनका स्कूल की बस बच्चों को लेकर लौट रही थी, जबकि रविंद्र नाथ टैगोर स्कूल की बस बच्चों को लेने जा रही थी। बुढ़ाना मोड़ के नजदीक कोहरे और तेज गति के चलते दोनों बस आपस में टकरा गईं। जीडी गोयनका की बस में सवार बच्चे घायल हो गए।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी लगते ही राहगीर और आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके की ओर दौड़े। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। इस दौरान कुछ बच्चों ने अपने अभिभावकों को भी कॉल कर दी। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए।
वहीं घायल बच्चों को पुलिस के वाहन और एंबुलेंस और निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले जाया गया। हादसे में 10 बच्चे घायल हो गए हैं। एसएसपी अभिषेक यादव अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। चार बच्चों को मेरठ रेफर किया गया है।
बताया गया कि हादसे में घायल चरथावल के दधेडू गांव के सगे भाई-बहन समीर (15) और उसकी बहन माहा (12) की मेरठ में मौत हो गई है। बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया।